{"_id":"58cc1ad84f1c1b2d5a32a874","slug":"three-dead-including-women-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में महिला समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में महिला समेत तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 17 Mar 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में 24 घंटे के भीतर वृद्ध समेत तीन की मौत हो गई। तेज रफ्तार जीप से कुचलकर बेवाना थाना क्षेत्र में पैदल सड़क पार कर रहे वृद्ध ने दम तोड़ दिया तो वहीं तेज रफ्तार बाइक की भिड़ंत में अधेड़ की मौत हो गई। अलीगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर एक महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र बेवाना के सिसवा निवासी कार्येंद्रनाथ उपाध्याय (65) पुत्र रामअवध उपाध्याय शुक्रवार को गांव के निकट स्थित चौराहे पर आए थे। कुछ जरूरी सामान की खरीदारी कर पैदल ही घर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार जीप ने उन्हें चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। मौके पर पहुंचे परिवारीजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल आए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, अलीगंज थाना क्षेत्र के मखदूमनगर निवासिनी शोभावती (42) पत्नी शैलेंद्र कुमार की शुक्रवार को एनटीपीसी रेलवे क्रॉसिंग के निकट एक ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्हें भी लेकर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वह टांडा सीएचसी पर आशा बहू के रूप में कार्यरत थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक अन्य घटना में अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज निवासी शाहिद फिरोज (50) पुत्र सनाउल्लाह शुक्रवार पूर्वाह्न बाइक से गोशाईगंज की तरफ से अकबरपुर आ रहा था।
बताया जाता है कि जब वह पवित्र शिवबाबा धाम के निकट पहुंचा तो इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचते और शाहिद को अस्पताल ले जाने की तैयारी करते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरा बाइक सवार बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची अकबरपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।