फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three dead in road accidents

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में तीन की मौत

Fri, 18 Apr 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 18 Apr 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Three dead in road accidents
रामदुलार (फाइल फोटो)।
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। शाहपुर में शुक्रवार सुबह और अमोला बुजुर्ग मेंं बृहस्पतिवार रात को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणोंं की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भेजवाया गया। वहां एक महिला व वृद्ध समेत तीन लोगोंं को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नगपुर खास निवासी रमाशंकर (55) वर्ष काफी दिनोंं से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार सुबह आठ बजे भतीजे विकास (30) वर्ष के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर टांडा इलाज कराने गए थे। बाइक विकास चला रहा था। दोपहर डेढ़ बजे अकबरपुर-जलालपुर मार्ग के शाहपुर फिरोज तिराहे पर पहुंचे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे शाहपुर-फिरोजपुर गांव निवासी चिन्गु की बाइक से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर पीछे बैठी विमला देवी (45) वर्ष और दूसरी बाइक पर बैठे रमाशंकर उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विमला पंचायत भवन में किसान सम्मान निधि की केवाईसी कराकर वापस लौट रही थीं। ग्रामीणों ने सभी को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल रमाशंकर और विमला देवी को मृत घोषित कर दिया। चिन्गु और विकास की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---



वृद्ध सब्जी विक्रेता को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
जलालपुर। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में कोहराम मचा है। कटका के अमोला बुजुर्ग निवासी रामदुलार (65) वर्षीय बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे न्योरी बाजार सब्जी बचने गए थे। देर शाम वहां से लौटने के बाद बची हुई सब्जी को सुरक्षित रखने के लिए जलालपुर-न्योरी मार्ग पर स्थित अपनी गुमटी के पास जा रहे थे, तभी जलालपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की पीछे से टक्कर लग गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात नौ बजे के करीब कुछ स्थानीय लोग टहलने के लिए निकले थे। गुमटी के पास खून फैला देख जब वहां पहुंचे तो रामदुलार की मौत हो चुकी थी। मृतक का बड़ा बेटा विनोद मुंबई में निजी संस्थान मेंं नौकरी करता है। छोटा बेटा प्रमोद घर पर खेती का काम करता है। राम दुलार की दो बेटियां कमलेश और अनीता का विवाह हो चुका है। दोनों अपने ससुराल में रहती हैं। पत्नी प्रेमलता देवी रामदुलार की मौत की खबर सुन बेसुध हो गईं। राम दुलार सब्जी बेचकर अपने परिवार का गुजारा करता था। उनकी मौत के बाद परिवार पर संकट गहरा गया है। थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed