{"_id":"64384152a2cc69b9df0a17ff","slug":"three-bypasses-and-nh-road-will-be-built-with-1653-crores-ambedkar-nagar-news-c-13-1-181323-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 1653 करोड़ से बनेंगे तीन बाईपास व एनएच मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 1653 करोड़ से बनेंगे तीन बाईपास व एनएच मार्ग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में तीन नए बाईपास समेत 44 किलोमीटर लंबे मार्ग का फोरलेन निर्माण 1653.15 करोड़ रुपये से होगा। इसमें अकबरपुर नगर में लगभग 4.5 किलोमीटर लंबा बाईपास फोरलेन बनेगा, इसके लिए छह लेन निर्माण के बराबर भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। अकबरपुर से जौनपुर तक फोरलेन मार्ग बनने से अयोध्या से विंध्याचल धाम को फोरलेन से जोड़ने की योजना साकार हो सकेगी।
विंध्याचल धाम को अयोध्या से जोड़ने के लिए 220 किलोमीटर लंबे एनएच मार्ग की स्वीकृति बीते दिनों प्रदान की गई। बृहस्पतिवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर बताया कि जौनपुर से अकबरपुर तक फोरलेन मार्ग तथा अकबरपुर नगर में फोरलेन बाइपास का निर्माण 1653.15 करोड़ की लागत से होगा। इस खबर से लोगों में खुशी है।
दरअसल अकबरपुर से वाराणसी तक के मार्ग के फोरलेन होने की उम्मीद लंबे समय से लोगों ने लगा रखी है। अब खबर है कि अकबरपुर से जौनपुर तक 44.500 किलोमीटर सड़क का फोरलेन निर्माण होगा। एनएचएआई नौ-नौ मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण करेगी। साथ ही बीच में पांच मीटर चौड़ा डिवाइडर भी बनेगा। खास बात यह कि जिले में अलग-अलग लंबाई के तीन बाईपास की सौगात भी मिली हैं। अकबरपुर नगर के पश्चिमी छोर पर गोविंद गनेशपुर से एक बाईपास निकलकर एनएच 128 पर मिलेगा। यह बाईपास तमसा नदी को पार करेगा। ऐसे में यहां पर छह लेन पुल का निर्माण होगा।
विज्ञापन
30 मीटर चौड़े पुल में 28 मीटर चौड़ी सड़क होगी जबकि दोनों तरफ सुरक्षा दीवार (पैरापेट वॉल) का निर्माण कराया जाएगा। पुल की लंबाई 90 मीटर होगी। दूसरा बाईपास खजुरी बाजार के पास बनेगा और तीसरे बाईपास का निर्माण जनपद सीमा पर स्थित सुरहुरपुर में होगा।
हाइब्रिड एन्यूइटी मॉडल से होगा निर्माण
एनएचएआई के अनुसार इस मोड के तहत बनने वाले एनएच मार्ग में सरकार कई किस्तों में पैसों का भुगतान करती है। निर्माण पूरा होने पर 40 प्रतिशत का भुगतान होगा। शेष 60 प्रतिशत की रकम कार्यदायी संस्था को अगले 15 साल तक देनी होती है। इस अवधि में संस्था को मार्ग के बेहतर देखरेख की जिम्मेदारी होगी। यदि कहीं कोई गड़बड़ी सामने आती है तो संस्था की जिम्मेदारी होगी कि वह तत्परता से उसे दूर कराए।
चुनाव बाद होगा टेंडर
सड़क निर्माण की मंजूरी पूर्व में ही मिल चुकी थी। निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना लागू हो जाने से टेंडर प्रक्रिया व भूमि अधिग्रहण का काम शुरू नहीं हो पाएगा। आचार संहिता खत्म होते ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - नुशरत खान, सहायक अधिशासी अभियंता, एनएचएआई प्रयागराज