{"_id":"68053fa45e418401a105a344","slug":"three-accused-of-bike-robbery-arrested-one-is-still-wanted-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-133081-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बाइक लूट के तीन आरोपियों को दबोचा, एक की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बाइक लूट के तीन आरोपियों को दबोचा, एक की तलाश
Mon, 21 Apr 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकर नगर)। बसोहरी पुल से नौ दिन पूर्व बाइक लूट के तीन आरोपियों मटहनिया निवासी गोपाल गिरि, अमन गोस्वामी और भिउरा निवासी कुनाल उर्फ उदय शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके पास से लूटी गई बाइक व मोबाइल बरामद हुए हैं। वारदात को अंजाम देने वाले चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानोंं पर दबिश देने मेंं जुटी है।
भगवान पट्टी निवासी शिवांश त्रिपाठी के मुताबिक 11 अप्रैल की रात करीब 11 बजे वह अयोध्या जिले से काम करके वापस लौट रहे थे। बसोहरी पुल के निकट वह रुक गए थे। इसी दौरान दो बाइक से चार लोग पहुंचे। इसके बाद बाइक लेकर भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने लूट के बजाए चोरी का केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस बाइक की तलाश में जुट गई। पुलिस ने तीनों को रविवार सुबह छह बजे के करीब भीटी हैदरगंज मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। साथ ही अपने चौथे साथी सोनांवा गांव के आदित्य सिंह की भूमिका के बारे में पुलिस को बताया। इसके बाद पुलिस ने चोरी के केस में लूट की धारा बढ़ाते हुए आदित्य सिंह को भी आरोपी बनाया। थाना प्रभारी अमित कुमार पांडेय ने बताया कि लूट के तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। चौथे तलाश की जा रही है।