फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Threats to kill the main witness

मुख्य गवाह को जान से मारने की धमकी

Tue, 07 Sep 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Threats to kill the main witness
टांडा। बहुचर्चित भाजपा नेता तेजस्वी जायसवाल का अपहरण व मारपीट प्रकरण में मुख्य गवाह रहे सूरज यादव को मुकदमे में दी गई गवाही वापस लेने के लिए ब्लॉक प्रमुख टांडा के गुर्गे की ओर से धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

बीती 18 अगस्त को भाजपा नेता तेजस्वी जायसवाल का रात लगभग 10 बजे नगर के मोहल्ला नेहरुनगर स्थित थिरुआपुल के पास से अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद उन्हें मारपीट कर मेडिकल कॉलेज के निकट फेंक दिया गया। इस मामले में भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है। इस मुकदमे के मुख्य गवाह सूरज यादव ने तहरीर देकर धमकी मिलने का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। बताया कि सोमवार को उसके घर एक व्यक्ति पहुंचा और मुकदमे में गवाही से अपना नाम हटवाने को कहा।
विज्ञापन

कहा कि यदि ऐसा नहीं करोगे तो तुम्हारा बचना मुश्किल हो जाएगा। कहा कि उसे ब्लॉक प्रमुख ने भेजा है। लालच दिया गया कि तेजस्वी का साथ छोड़कर तुम हम लोगों के साथ आ जाओ और ब्लॉक में काम भी दिला दिया जाएगा। इतना ही नहीं उसके मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों से फोन आया और पूछा गया कि तुम क्या सोच रहे हो। यदि नहीं मानोगे तो अंजाम भुगतोगे। कोतवाल वृजेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। छानबीन कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed