फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   First husband arrives at the wedding pavilion; chaos ensues.

Ambedkar Nagar News: शादी के मंडप में पहुंचा पहला पति, हंगामा

Sat, 24 Oct 2026 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
First husband arrives at the wedding pavilion; chaos ensues.
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के शिवबाबा में शुक्रवार को शादी की रस्मों के बीच उस समय अफरातफरी मच गई, जब युवती का पहला पति मौके पर पहुंच गया। उसने बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। करीब एक घंटे की बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद युवती ने सुल्तानपुर निवासी सुनील गुप्ता के साथ शादी की रस्में पूरी कीं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सुल्तानपुर जिले के गोसाईंगंज निवासी सुनील गुप्ता की शादी अकबरपुर क्षेत्र के बावनपुर गांव निवासी युवती से हो रही थी। शादी की रस्में शुरू होते ही युवती का पहला पति वहां पहुंच गया। उसने आरोप लगाया कि पत्नी से उसका विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद बिना तलाक लिए दूसरी शादी की जा रही है।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। वहां करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद आपसी समझौता होने की बात सामने आई। समझौते के बाद युवती और सुनील गुप्ता शिवबाबा लौटे और शादी की रस्में पूरी कीं। इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed