{"_id":"3bb61165d4dc2c0bffeaf0e9e8895ccc","slug":"threatening-to-kill-doctor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक को जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Mon, 13 Jul 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक चिकित्सक डा. विशाल कटियार पुत्र रामअधार ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि अलीगंज चौराहे पर उन्होंने मोहम्मद आरिफ का मकान किराए पर ले रखा था।
विज्ञापन
इसमें न सिर्फ वे परिवार के साथ रहते थे, वरन मरीजों को भी देखने का कार्य करते थे। बीते दिनों वह घर खाली करना चाहते थे। पांच जुलाई को मोहल्ला निवासी कुछ लोगों ने उनके घर पर हमला बोल दिया और आवश्यक उपकरण उठा ले गए।
विज्ञापन
उनके साथ अभद्रता भी की और साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। इस पर चिकित्सक ने विगत 12 जुलाई को केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर शिवप्रसाद, अमित व बृजमोहन के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन