फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Those who insult the devotees of Ram should hold the mace: Yogi

रामभक्तों का अपमान करने वाले थाम रहे गदा : योगी

Sat, 26 Feb 2022 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Those who insult the devotees of Ram should hold the mace: Yogi
अंबेडकरनगर के कटेहरी में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां सपा को ही निशाने पर रखा। समाजवाद के प्रणेता डॉ. राममनोहर लोहिया को उनकी धरती पर याद करते हुए कहा कि सपाइयों को उनके ही आदर्शों की परवाह नहीं है। उन्होंने रामायण मेले की शुरुआत की थी, जबकि उनके अनुयायी रामभक्तों पर गोली चलवाते हैं। सीएम ने कहा कि पहले दंगे यूपी की पहचान हुआ करते थे, अब यूपी विकास के चलते नाम कर रहा है। सपा पर हमला जारी रखते हुए कहा कि जो लोग राम भक्तों का अपमान करते थे, अब वह हनुमानजी की गदा लिए घूम रहे हैं।
विज्ञापन

कटेहरी बाजार में भाजपा निषाद पार्टी व अपना दल गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सीएम ने समाजवादी विचारक डॉ. राममनोहर लोहिया का जिक्र करते हुए सपा को खूब घेरा। कहा कि सपा उनके आदर्शों व सिद्धांतों के विपरीत चल रही है। सपा सबका साथ तो चाहती है, लेकिन वह विकास सिर्फ सैफई व परिवार का चाहती है। सपा ने प्रदेश में हमेशा गुंडागर्दी फैलाई, अराजकता को बढ़ावा दिया। इससे दंगों के चलते यूपी बदनाम होता गया।
विज्ञापन

अब यूपी की हमने तकदीर बदली है। प्रदेश का नाम अब विकास के लिए होने लगा है। हमने सबका विकास तय किया है। वे सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करते थे। हम सबको साथ लेकर चल रहे हैं। सपा पर हमला जारी रखते हुए कहा कि परिवारवादी लोगों ने इस जिले का भी ठीक से विकास नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोग रूप बदलने में माहिर हैं। राम भक्तों का अपमान करने वाले लोग अब जनता का मूड भांप कर हनुमानजी की गदा लेकर घूमने लगे हैं। उनका यह इशारा एक दिन पहले अयोध्या में हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रोड शो को लेकर था। इसे भाजपा की वैचारिक विजय का प्रमाण बताते हुए कहा कि अभी तो कुछ नहीं है। 2024 के चुनाव के पहले यह लोग राम भक्तों के साथ अयोध्या में कारसेवा करते दिखेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कोरोना काल में जरूरतमंदों को दो-दो बार राशन की सुविधा दी। उन्हें मुफ्त में टीका उपलब्ध कराया। ऐसा इसलिए क्यों कि उनका परिवार सिर्फ सैफई है, जबकि हमारा परिवार पूरा प्रदेश है। पहले का दौर होता तो सपा बसपा के लोग वैक्सीन का पैसा हजम कर जाते। वैक्सीन गरीबों को मिल नहीं पाती। पहले इलाज व राशन का पैसा सपा के गुर्गे हजम कर जाते थे। उससे पहले यह रकम बहनजी का हाथी खा जाता था। ऐसे राशन खाने वालों के लिए ही हमने बुलडोजर बनाया है। यह बुलडोजर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जैसा निर्माण भी करता है, तो वहीं वह अन्याय व भ्रष्टाचार करने वाले बेईमानों को रगड़ते हुए आगे बढ़ता है।

उन्होंने सहयोगी दल निषाद पार्टी के प्रत्याशी अवधेश के लिए भोजन भरी थाली चुनाव चिह्न का बटन दबाने का आह्वान करते हुए कहा कि भारी मत से जीत दिलाना है। इस मौके पर प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी के अलावा पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता रमाशंकर सिंह, डॉ. राजितराम त्रिपाठी, रणधीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed