फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Things started getting normal in Tanda Nagar

टांडा नगर में सामान्य होने लगे हालात

Sat, 15 Oct 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Things started getting normal in Tanda Nagar
राजेसुल्तानपुर/टांडा/विद्युतनगर। सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। अलीगंज-अयोध्या मार्ग पर आवागमन बहाल कर दिया गया है जबकि बाढ़ के चलते जिन मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप की गई थी, वहां आपूर्ति शुरू करने की तैयारी है। टांडा व आलापुर तहसील के लगभग 50 गांवों में अभी भी बाढ़ के हालात हैं। नदी का पानी इस बीच अभी भी खतरे के निशान से 71 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है।
विज्ञापन

बड़े पैमाने पर तबाही मचाने के बाद सरयू का पानी अब तेजी से कम होना शुरू हो गया है। सबसे ज्यादा राहत टांडा नगर के बाढ़ प्रभावित वाशिंदों को मिली है। दरअसल नगर के लगभग एक दर्जन मोहल्लों में पानी पहुंच गया था। सैकड़ों घरों के भीतर पानी घुस जाने से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया था। इसके अलावा कई तरह के कारोबार भी प्रभावित हो गए थे।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से लगातार पानी घटने से बड़ी राहत मिली है। ज्यादातर पानी अब मोहल्लों से हट गया है। इससे नागरिकों ने राहत की सांस ली है। सबसे ज्यादा राहत अलीगंज क्षेत्र के नागरिकों को मिली है। यहां टांडा से एनटीपीसी होकर अयोध्या मार्ग को फिर से आवागमन के लिए खोल दिया गया है। प्रशासन ने यहां सड़क पर पानी भर जाने के बाद एहतियातन बैरियर लगवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ के चलते यहां बंद दुकानें भी शनिवार को फिर से खुल गईं। दरअसल शनिवार को सरयू में पानी 53 सेंटीमीटर और घट गया। हालांकि अभी भी खतरे के निशान से 71 सेंटीमीटर ऊपर पानी बह रहा है। शहरी क्षेत्रों से पानी तेजी से हटने से अब मोहल्लों में कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। तमाम मार्गों पर गंदगी बिखरी हुई दिखी।

इस बीच पानी हटने के बाद अब मोहल्लों में ठप की गई विद्युत आपूर्ति बहाल की जाने लगी है। उधर माझा उल्टहवा, माझा कला, करमपुर बरसावां, अवसानपुर, महरीपुर, नैपुरा, आसोपुर, केवटला, पल्टूपीपर व सिटकहां गांव के हालात जस के तस हैं। आलापुर तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में पानी कम तो होने लगा है लेकिन ग्रामीणों की मुश्किलें अभी भी बरकरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed