फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Thieves searched five shops

चोरोें ने पांच दुकानों को खंगाला

Sun, 21 Nov 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Thieves searched five shops
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। चोरों ने शनिवार की रात राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र की देविरया बाजार में पांच दुकानों का ताला तोड़ कर पांच हजार नकदी समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। भुक्तभोगियों ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र की देवरिया बाजार में मोबीन अंसारी की इलेक्ट्रॅानिक पार्ट्स की दुकान है। शनिवार की रात चोर दुकान में सेंध लगा कर घुस गए और हजारों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने देवरिया बाजार चौराहे पर गोंड स्टूडियो के शटर का ताला तोड़ कर 80 हजार रुपये का कैमरा व नकदी पार कर दी। दुकान मालिक विजय कुमार के अनुसार उन्हें एक लाख रुपये की चपत लगी है। चोरों ने भरत ज्वैलर्स एंड बर्तन भंडार की दुकान का ताला तोड़ दिया। हालांकि यहां ज्यादा कुछ चोरों के हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन

नवीन इलेक्ट्रॉनिक दुकान के मालिक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि चोरों ने दुकान का शटर तोड़ काउंटर में रखे पांच हजार रुपये तथा करीब दस हजार के तार उठा ले गए। वहीं कनौजिया वस्त्रालय के मालिक शैलेंद्र कनौजिया ने बताया कि चोर शटर का ताला तोड़ कर अंदर गए, लेकिन वहां लगे दो अन्य तालों को नहीं तोड़ पाए। इससे नुकसान नहीं हो सका। सूचना पर थानाध्यक्ष नीरज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। भुक्तभोगियों ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed