{"_id":"61e1c20ac0026347562ed549","slug":"thermal-screening-machine-found-defective-in-cmo-office-ambedkar-nagar-news-lko613486640","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ कार्यालय में खराब मिली थर्मल स्क्रीनिंग मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ कार्यालय में खराब मिली थर्मल स्क्रीनिंग मशीन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के सीएमओ कार्यालय में थर्मल स्कैनिंग मशीन की जांच करते मंडलायुक्त।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही शुक्रवार को सामने आई। मंडलायुक्त नवदीप रिणवा के निरीक्षण में सीएमओ कार्यालय में लगी थर्मल स्क्रीनिंग मशीन खराब मिली। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। इससे पहले मंडलायुक्त ने जिला अस्पताल में चल रहे टीकाकरण अभियान का भी जायजा लिया। साथ ही पीकू वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट, डॉयलिसिस कक्ष का भी निरीक्षण किया।
मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को जिला अस्पताल व सीएमओ कार्यालय में कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होेंने सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण किया तो वहां थर्मल स्क्रीनिंग मशीन खराब मिली। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। निर्देशित किया कि इस प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त किए जाने का निर्देश दिया।
इससे पहले मंडलायुक्त ने जिला अस्पताल पहुंचकर में टीकाकरण अभियान का जायजा लिया। उन्होंने सीएमएस को निर्देशित किया कि टीकाकरण कक्ष के बाहर किसी भी प्रकार की जानकारी अंकित नहीं है। इससे टीकाकरण के लिए आने वालों को समुचित जानकारी नहीं हो पाती। ऐसे में बाहर बैनर लगाया जाए, जिससे टीकाकरण की समुचित जानकारी हो सके। इसके बाद मंडलायुक्त ने पीकू वार्ड, डायलिसिस कक्ष का भी जायजा लिया और जरूरी जानकारी हासिल की। ऑक्सीजन प्लांट के जायजे में उन्होंने इसके बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की।