फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   There will be volcano at 159 places, volcanic combustion at 36 places

Ambedkar Nagar News: 159 जगहोंं पर होगी रामलीला, 36 स्थानोंं पर पुतला दहन

Sun, 29 Sep 2024 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 29 Sep 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
There will be volcano at 159 places, volcanic combustion at 36 places
अंबेडकरनगर। आगामी दशहरा पर्व को लेकर पुलिस ने तैयारियां बढ़ा दी हैं। पूरे जिले में कुल 159 जगहों पर इस बार रामलीला होगी। जबकि 36 स्थानों पर रावण का पुतला दहन किया जाएगा। आयोजन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने पहले से ही तैयारी कर ली है। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों को भी अलग-अलग क्षेत्रों में लगाया जाएगा, जिससे जरूरी इनपुट भी मिलते रहें।
विज्ञापन

दुर्गा पंडाल के साथ ही रामलीला वाले स्थल और रावण दहन स्थलोंं को चिह्नित कर वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का खाका खींचा गया है। पुलिसकर्मियों के साथ ही खास मुखबिरों को भी अलर्ट कर दिया है। अकबरपुर नगर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर के इल्तिफातगंज मार्ग पर मेले का आयोजन किया जाएगा। अकबरपुर में 23, बेवाना में तीन, सम्मनपुर में 15, बसखारी में 11, टांडा में छह, अलीगंज में सात, इब्राहिमपुर में 10, हंसवर में नौ, भीटी में चार, अहिरौली में छह, महरुआ मेंं चार, जलालपुर में 15, जैतपुर मेंं नौ, मालीपुर में चार, कटका में आठ, आलापुर में सात, जहांगीरगंज मेंं 11 व राजेसुल्तानपुर में पांच समेत 159 स्थलोंं पर रामलीला का आयोजन होगा।
विज्ञापन

वहीं, रावण पुतला दहन अकबपुर में दो, सम्मनपुर मेंं सात, बसखारी में दो, टांडा में तीन, आलापुर और इब्राहिमपुर में दो-दो, हंसवर में तीन, अहिरौली में चार, भीटी में दो, जलालपुर मेंं एक, कटका मेंं दो, आलापुर में तीन, राजेसुल्तानपुर में दो, जहांगीरगंज में एक स्थान समेत कुल 36 जगह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैनात किए गए पुलिसकर्मी
त्योहार में सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। रामलीला व रावण दहन स्थलों को चिह्नित कर वहां पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। भीड़भाड़ वाले मार्गों पर रूट डायवर्जन भी रहेगा। आयोजन स्थलों पर किसी प्रकार की गड़बड़ी करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -विशाल पांडेय, एएसपी पश्चिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed