फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   There will be speed in the establishment of industrial corridor

Ambedkar Nagar News: औद्योगिक कॉरिडोर की स्थापना में आएगी तेजी

Fri, 02 Feb 2024 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
There will be speed in the establishment of industrial corridor
अंबेडकरनगर। जिले में औद्योगिक कॉरिडोर की स्थापना में और तेजी आएगी। यूपीडा ने इसके लिए 100 करोड़ रुपये शुक्रवार को जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दिया। इससे किसानों की भूमि का बैनामा करने में गतिरोध नहीं आएगा। डीएम ने बताया कि इससे कॉरिडोर की स्थापना के लिए चल रहे प्रयासों को और मजबूती मिली है।
विज्ञापन

मालूम हो कि राज्य सरकार ने जिला प्रशासन के विशेष प्रयासों के चलते दो औद्योगिक कॉरिडोर की सौगात दी है। इसमें एक कॉरिडोर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निकट बेवाना क्षेत्र में स्थापित होगा जबकि दूसरा जलालपुर तहसील क्षेत्र में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निकट स्थापित कराया जाएगा। प्रशासन ने बेवाना के निकट किसानों को इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए भूमि देने पर राजी कर लिया है।
विज्ञापन

बैनामा शुरू होने से पहले ही यूपीडा ने जिला प्रशासन को 50 करोड़ रुपये दिए थे। इसके बाद डीएम की मौजूदगी में बैनामे की शुरुआत हुई। शुरुआती बैनामा करने वाले किसानों का कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन ने विधिवत सम्मान भी किया था। इसी क्रम में अब शक्रवार को यूपीडा से दूसरी किस्त के रूप में 100 करोड़ रुपये मिल गए। डीएम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों से जमीन खरीदने में और तेजी लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जमीनों की खरीद का काम पूरा होने से यहां तेजी से निवेश बढ़ेगा। प्रदेश व देश के कई बड़े उद्योगपतियों ने अलग अलग उद्योग व व्यापार करने में रुचि दिखाई है। उनके आने से जिले को व्यापक लाभ होगा। इसके साथ ही स्थानीय उद्यमियों व व्यापारियों को भी विकास के नए अवसर अच्छे ढंग से प्राप्त हो सकेंगे। इसका सभी को सदुपयोग करते हुए जिले को चहुंमुखी विकास की तरफ ले जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed