{"_id":"615357758ebc3e628c15d7b5","slug":"there-was-a-stir-due-to-the-leak-of-d-l-ed-exam-question-paper-ambedkar-nagar-news-lko597698838","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने से मचा हड़कंप
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में नौ केंद्रों पर सुचारु रूप से चल रही डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अपराह्न दो बजे से प्रारंभ होने वाली सामाजिक विज्ञान की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की खबर सामने आई। मामला जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन तक पहुंचा, तो उन्होंने इसे गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए डायट प्राचार्य को जरूरी छानबीन का निर्देश दिया। डायट प्राचार्य ने रामअवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन पहुंचकर व्हाट्सएप पर आए प्रश्नपत्र का मिलान वास्तविक प्रश्नपत्र से किया, तो दोनों में मिलान हो गया। इस पर उन्होंने इसकी जानकारी सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज संजय उपाध्याय को दी। डायट प्राचार्य के अनुसार जिले से प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ है। कहीं बाहर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जिले के नौ केंद्रों पर मंगलवार को डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा प्रारंभ हुई। तीन पालियों में होने वाली परीक्षा में प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से पूर्वाह्न 11 बजे विज्ञान व दोपहर 12 से दोपहर एक बजे तक गणित के प्रश्नपत्र की परीक्षा सकुशल हो गई। अपराह्न 2 से 4 बजे तक सामाजिक विज्ञान की परीक्षा शुरू होनी थी। परीक्षार्थी अपने-अपने कक्ष में पहुंच गए। इसी बीच 1.41 बजे परीक्षा केंद्र रामअवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन के बाहर अभिभावकों में चर्चा शुरू हो गई कि सामाजिक विज्ञान विषय का प्रश्नपत्र व्हाट्सएप पर आ गया है। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद अभिभावक ने इसकी जानकारी परीक्षा केंद्र के प्रभारी के साथ ही जिले के उच्चाधिकारियों को दी। पेपर लीक होने की जानकारी हुई, तो अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। इस बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने डायट प्राचार्य मनोज कुमार गिरि को मामले की जांच कर जानकारी देने का निर्देश दिया।
डीएम के निर्देश पर डायट प्राचार्य कुछ देर में ही परीक्षा प्रभारी वेदप्रकाश चौरसिया के साथ रामअवध जनता इंटर कॉलेज पहुंचे। वहां उन्होंने एसडीएम सदर की ओर से व्हाट्सएप पर भेजे गए प्रश्नपत्र का मिलान मूल प्रश्नपत्र से किया। दोनों प्रश्नपत्र एक ही पाए गए। उन्होंने इसकी जानकारी डीएम को दी। साथ ही सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज संजय उपाध्याय को भी दी। बताया जाता है कि सिर्फ प्रश्नपत्र सामाजिक विज्ञान का ही नहीं, बल्कि प्रथम व द्वितीय पाली में होने वाले विज्ञान व गणित का प्रश्नपत्र भी परीक्षा प्रारंभ होने से पहले ही व्हाट्सएप पर आ गया था।
विज्ञापन
परीक्षा नियामक को भेजी जा रही रिपोर्ट
जिले से कोई भी प्रश्नपत्र लीक नही हुआ है। यहां प्रश्नपत्र पूरी तरह सुरक्षित थे। कड़ी निगरानी में सभी परीक्षा करायी गई। सामाजिक विज्ञान विषय का प्रश्नपत्र समय से पहले व्हाट्सएप पर आ गया था। इसके अलावा गणित विषय का प्रश्नपत्र भी परीक्षा प्रारंभ होने से पहले व्हाट्सएप पर आने की सूचना मिली है। पूरे मामले की जानकारी मौखिक रूप से सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज को दे दी गई है। अब उन्हें पत्र के माध्यम से पूरी रिपोर्ट भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रश्नपत्र उत्तर के साथ वायरल होने की घटना कहीं अन्य क्षेत्र से हुई है। यहां यह जानकारी कैसे पहुंची, इसकी जांच आगे संबंधित एजेंसी करेगी।