फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   There was a lot of fun in the processions, people danced vigorously

Ambedkar Nagar News: शोभायात्राओं की रही धूम, जमकर थिरके लोग

Mon, 22 Jan 2024 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
There was a lot of fun in the processions, people danced vigorously
अंबेडकरनगर । जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकली। एक के बाद एक निकलने वाली शोभायात्राओं ने माहौल को राममय बना दिया। शोभायात्रा में शामिल लोग नाचते गाते आगे बढ़ते रहे। भगवान राम की धुन पर थिरकती युवाओं की टोली आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के तत्वावधान में सोमवार को अकबरपुर नगर में भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा निकली। भगवान राम के जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। हाथों में पताका व भगवा झंडे से समूचा माहौल इस बीच भगवामय के साथ-साथ राममय हो गया। इसके साथ ही जिले के अन्य क्षेत्रों में भी जगह-जगह शोभायात्रा निकलकर घर घर महाप्रसाद का वितरण हुआ।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के पहितीपुर मार्ग से भव्य रथ पर सजी भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण की मूर्ति की शोभायात्रा निकली। व्यापार मंडल से जुड़े संतोष कुमार के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। हाथों में पताका व भगवा झंडे हाथों में लेकर शोभायात्रा में शामिल लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा के चल रहे डीजे पर बज रहे भगवान राम की भक्ति से सराबोर गीत व भगवान राम के जयकारों से समूचा माहौल भगवामय व राममय हो गया। पहितीपुर मार्ग से निकली शोभायात्रा नई सड़क, फव्वारा तिराहा, लोहा मंडी, शहजादपुर चौक होते हुए रामजानकी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान विक्की सोनी, हिमांश, राहुल, दीपक, सुनील आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा हजपुरा, कजपुरा, लोहरा, खानूपुर, बाकरगंज में ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के बीच भगवान राम की मूर्ति की शोभायात्रा निकाली। इसमें जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की। तहसील क्षेत्र आलापुर के जहांगीरगंज बाजार के बाउली चौक से राजेसुल्तानपुर मोड़ तक पूर्व विधायक त्रिवेणीराम के नेतृत्व में भगवान राम की मूर्ति की शोभायात्रा निकली।

इस दौरान जगदंबा मोदनवाल, रानू दुबे, सुनील मौर्य, विनोद आदि मौजूद रहे। इसके अलावा जलालपुर, भीटी, कटेहरी, महरुआ, बसखारी समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में भी शोभायत्रा निकली। इसके साथ ही लोगों के घरों में महाप्रसाद का भी वितरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed