फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   There is violence in trains, passengers returning disappointed

Ambedkar Nagar News: ट्रेनों में मारा मारी की नौबत, निराश लौट रहे यात्री

Thu, 30 May 2024 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
There is violence in trains, passengers returning disappointed
अंबेडकरनगर। गर्मी में यात्रियों के लिए ट्रेन का सफर भी बड़ी चुनौती बन गया है। सामान्य श्रेणी के डिब्बों के अलावा स्लीपर श्रेणी में यात्रा करना आसान नहीं रह गया है। भीड़ इतनी ज्यादा हो रही है कि कई यात्री डिब्बों में चढ़ ही नहीं पा रहे। बृहस्पतिवार को भी कई यात्री निराश वापस लौट गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वाराणसी से चलकर शाम को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची इंटरसिटी एक्सप्रेस पर सवार होने के लिए यात्रियों में मारा मारी देखने को मिली। ट्रेन रुकते ही धक्कामुक्की शुरू हो गई। हालात इतने जटिल थे कि कई डिब्बों से यात्री प्लेटफाॅर्म की तरफ नहीं उतर पाए तो उन्हें दूसरी तरफ गेट खोलकर पटरियों पर उतरना पड़ा। ट्रेन में सवार होने के लिए आपाधापी इतनी ज्यादा थी कि कई यात्रियों को यात्रा ही निरस्त कर देनी पड़ी।
विज्ञापन

सम्मनपुर से आए नदीम ने कहा कि वह अपनी मां व चाची के साथ बहराइच जाने के लिए आए थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि ट्रेन में सवार होना संभव ही नहीं हो सका। अकेले होते तो किसी तरह सवार हो जाते लेकिन महिलाओं के लिए भीड़ में डिब्बे में चढ़ पाना आसान नहीं था। टांडा से आए धर्मेंद्र वर्मा ने कहा कि खड़े होने तक की जगह नहीं थी। मुझे गोंडा जाने की कोई इमरजेंसी नहीं थी, इसलिए यात्रा स्थगित कर दी। कई अन्य यात्रियों की भी यही स्थिति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने ऐसी ट्रेनों में डिब्बों की संख्या और बढ़ाए जाने पर जोर दिया। कहा कि बच्चों की छुट्टियां चल रही हैं, लोगों का आवागमन बढ़ा है। इसे देखते हुए रेलवे को सभी ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाने चाहिए। उधर स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि ट्रेनों में डिब्बे पहले से ही बढाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed