फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   There is no Arrangment of Alav

सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जल रहे अलाव

Mon, 16 Dec 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
There is no Arrangment of Alav
अंबेडकरनगर। ठंड का दौर भले ही जारी है, लेकिन लोगों को ठंड से बचाने की तैयारियां अधूरी ही नजर आ रही है। अकबरपुर नगर के दो स्थानों पर रैन बसेरे की व्यवस्था तो कर दी गई है, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की जरूरत अब तक नहीं महसूस किया गया है। इसके पीछे एसडीएम सदर का तर्क है कि कड़ाके की ठंड पड़े तो अलाव की व्यवस्था की जाए। फिलहाल इस तरह के तर्कों के बीच सुबह, शाम व रात में अकबरपुर रेलवे स्टेशन, रोडवेज व पुराने तहसील तिराहे पर लोग ठिठुरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ठंड को देखते हुए अकबरपुर नगर में दो स्थानों पर रैन बसेना बनाया गया है। अकबरपुर नगर के रेलवे क्रॉसिंग के पास व क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम के पास नगर पालिका द्वारा रैन बसेरा बना गया है। रैन बसेरे के स्थान पर टेंट लगाने के साथ ही उसमें रजाई-गद्दे आदि की व्यवस्था की गई है। रैन बसेरे में हर दिन कई लोग पहुंच भी रहे हैं। यह बात अलग है कि यहां पर अलाव का प्रबंध नहीं है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अलाव न जलने के कारण आम नागरिकों व यात्रियों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है। अकबरपुर नगर में करीब 50 से अधिक स्थानों पर ठंड के मौसम में अलाव जलवाया जाता है, लेकिन इस बार अब तक किसी भी स्थान पर अलाव नहीं जल सका है।
विज्ञापन

अलाव न जलने के चलते अकबरपुर रोडवेज व अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे के निकट अलाव न जलने से सबसे ज्यादा मुश्किल हो रही है। कारण यह कि बड़ी संख्या में यात्री इस स्थान से विभिन्न स्थानों पर यात्रा करने के लिए बस व टैक्सी पकड़ने के लिए पहुंचते हैं। दिन में तो धूप होने के चलते यात्रियों को ठंड नहीं लगती, लेकिन रात के समय या फिर सुबह या शाम यात्रा के दौरान ठंड का एहसास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में जब कई यात्री रात के समय यहां पहुंचते हैं तो उन्हें मुश्किल होती है। कुछ ऐसा ही हालत अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर भी है। यहां भी अब तक अलाव की व्यवस्था नही हो सकी है। ऐसे में यात्रियों को रात के समय ठंड से ठिठुुरना पड़ता है। अकबरपुर नगर के संदीप वर्मा, राजेश तिवारी व आरएस यादव ने प्रशासन से नगर के सार्वजनिक स्थानों पर रात के समय अलाव जलवाए जाने की मांग की है। कहा कि अलाव न जलने से रात में यात्रा करने वाले यात्र ियों को काफी मुश्किल होती है।

दो स्थानों पर रैन बसेरे की व्यवस्था करा दी गई है। कड़ाके की ठंड का दौर शुरू नहीं हुआ है। इसके चलते अलाव नहीं जल रहे हैं। आवश्यकता पड़ी तो इसकी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
- अभिषेक पाठक, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed