फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Then two people met Corona positive

फिर दो लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 25 Aug 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Then two people met Corona positive
अंबेडकरनगर। जिले में बुधवार को फिर दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। इस बीच कोरोना जांच का कार्य भी तेज कर दिया गया है। बुधवार को कुल 1984 नागरिकों की जांच हुई।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामलों के सामने आने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। जुलाई व अगस्त के प्रथम सप्ताह में जिले में कोरोना के नए मामले सामने न आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली थी। हालांकि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए कोरोना जांच का कार्य लगातार जारी था। 17 अगस्त को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना के दो नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य सचेत हो गया था। आम नागरिकों से लगातार अपील की जा रही थी कि वे कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करें।
विज्ञापन

इस बीच बुधवार को फिर से कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि बुधवार को कोरोना के दो नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed