{"_id":"6328b6b0182b22677c1af1ca","slug":"the-young-man-who-went-to-hunt-fish-drowned-in-the-river-died-ambedkar-nagar-news-lko649124928","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली मारने गया युवक नदी में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली मारने गया युवक नदी में डूबा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र जैतपुर के जोल्हापुर गांव में तमसा नदी में मछली मारने के दौरान युवक डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आजमगढ़ जनपद के आलमपुर रेहड़ा गांव निवासी विनोद (18) बीते दिन जैतपुर थाना क्षेत्र के जोल्हापुर निवासी मौसी के घर गया हुआ था। सोमवार सुबह वह गांव के कुछ लोगों के साथ तमसा नदी में मछली मारने गया हुआ था। बताया जाता है कि इसी बीच वह नदी के बीच पहुंच गया। अचानक उसका वह डूबने लगा। वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। वह नदी में डूब चुका था। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
सूचना गांव पहुंची तो रोते-पीटते परिजनों के अलावा ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने नदी में उसकी तलाश शुरू कर दी। इस बीच सूचना पर जैतपुर एसओ विवेक वर्मा भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के बाद युवक का शव कुछ दूरी पर मिला। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।