फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The young man killed in accident

दुर्घटना में युवक की मौत

Sat, 16 Jul 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 16 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
The young man killed in accident
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की स्थिति गंभीर है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र अकबरपुर के अब्बदुलापुर निवासी रमजान अली (28) पुत्र मोहम्मद अली शुक्रवार देर शाम बाइक से शहजादपुर आया था। वापस घर जाते समय चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


बाजारवासियों की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी थाना क्षेत्र के अकबरपुर नगर केे मीरानपुर मोहल्ला निवासी चंद्रभूषण (45) पुत्र रामसहाय शनिवार को शहजादपुर पूर्वी छोर पर बाइक से आते समय मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसे गंभीर चोटें आ गई। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना क्षेत्र के ही सस्पना गांव निवासी ओंकार (43) पुत्र घनश्याम शनिवार दोपहर बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र के नरायनपुर निवासी चंद्रप्रकाश (32) पुत्र नन्हेलाल शनिवार को कटेहरी बाजार के निकट मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया।


घटना उस समय हुई जब वह कटेहरी बाजार में सड़क पार कर रहा था। चार पहिया ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed