फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The woman's body was dug up from the grave, and her husband consumed pesticide

Ambedkar Nagar News: कब्र खोद कर निकाला गया महिला का शव, पति ने खाया कीटनाशक

Fri, 24 Jul 2026 09:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
The woman's body was dug up from the grave, and her husband consumed pesticide
अकबरपुर के रामपुर बनेथू गांव में महिला सीता देवी का शव निकालने के लिए खोदी जा रही कब्र। संवाद
अंबेडकरनगर/कटेहरी। अकबरपुर के रामपुर बनेथू गांव में 13 जुलाई को सीता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुक्रवार को उनके शव को कब्र खोदकर बाहर निकाला गया। इस दौरान महिला के पति रामसुभावन ने घटना के विरोध में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उन्हें आननफानन सीएचसी कटेहरी ले जाया गया, वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

सीता देवी के पुत्र आकाश ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने बताया कि उनकी मां (52) और पिता रामसुभावन के बीच अक्सर विवाद होता था। 13 जुलाई की रात भोजन के बाद सीता देवी रामसुभावन के साथ कमरे में सोई थीं। 14 जुलाई की सुबह उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने जल्दबाजी में शव दफन करवा दिया था। आकाश उस समय दिल्ली में थे। गांव लौटने पर उन्होंने अंतिम संस्कार पर संदेह जताया।
विज्ञापन

बेटे ने पिता पर लगाया था हत्या का आरोप
आकाश ने अपने पिता और उनकी कथित प्रेमिका पर मां की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने शव का पोस्टमाॅर्टम कराने की मांग की थी। जिलाधिकारी ईशा प्रिया के आदेश पर शुक्रवार सुबह नायब तहसीलदार हुबलाल, कोतवाल संतोष कुमार सिंह और दरोगा मीनू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जैसे ही कब्र की खोदाई शुरू हुई, रामसुभावन ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि एक और कब्र खोद ली जाए। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही रामसुभावन ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। उन्हें सीएचसी कटेहरी से जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने अपनी कार्रवाई जारी रखी और शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर भेजा। सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि पुत्र की शिकायत पर शव निकलवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अकबरपुर के रामपुर बनेथू गांव में महिला सीता देवी का शव निकालने के लिए खोदी जा रही कब्र। संवाद

अकबरपुर के रामपुर बनेथू गांव में महिला सीता देवी का शव निकालने के लिए खोदी जा रही कब्र। संवाद

अकबरपुर के रामपुर बनेथू गांव में महिला सीता देवी का शव निकालने के लिए खोदी जा रही कब्र। संवाद

अकबरपुर के रामपुर बनेथू गांव में महिला सीता देवी का शव निकालने के लिए खोदी जा रही कब्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed