फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The woman was thrashed by pickup to death

पिकअप ने महिला को रौंदा, मौत

Tue, 27 Sep 2016 11:14 PM IST
अंबेडकरनगर
अंबेडकरनगर Updated Tue, 27 Sep 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
The woman was thrashed by pickup to death
Accident
अहिरौली थाना अन्तर्गत सुल्तानपुर गांव के निकट मंगलवार सुबह एक महिला को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मार्ग जाम करने की तैयारी शुरू की, लेकिन इसी बीच जानकारी होने पर पहुंचे सीओ के साथ भीटी व अहिरौली एसओ ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


भीटी प्रतिनिधि के अनुसार गांव निवासिनी दुर्गावती (50) पत्नी रामचरित्र बुधवार सुबह खेत की तरफ जा रही थी। इसी बीच गोसाईगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मार्ग जाम लगाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तभी सूचना पर पहुंचे सीओ अमित कुमार श्रीवास्तव व भीटी तथा अहिरौली थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। साथ ही शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतका के पति ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। 

उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना अन्तर्गत नवानगर गांव निवासी चंद्रप्रकाश मंगलवार सुबह बाइक द्वारा जलालपुर जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसे पहले सीएचसी जलालपुर, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मालीपुर थाना अन्तर्गत ताराखुर्द गांव निवासी रामचरित्र (80) पुत्र जगन्नाथ मंगलवार  सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सम्मनपुर थाना अन्तर्गत सिकंदरपुर गांव निवासी राजेश (36) पुत्र किशोरीलाल सोमवार देर शाम सम्मनपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।

अहिरौली थाना अन्तर्गत मरथुआ सरैया गांव निवासी रामकिशोर (44) पुत्र लालजी मंगलवार सुबह बाइक द्वारा अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।


टांडा थाना अन्तर्गत पियारेपुर गांव निवासी कन्हैया (45) पुत्र झिनकू सोमवार देर शाम बाइक द्वारा टांडा से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed