{"_id":"6980dc2da4ee8f6e9402d453","slug":"the-winning-students-of-the-competition-were-awarded-prizes-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-149960-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: प्रतियोगिता के विजयी छात्र किए गए पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: प्रतियोगिता के विजयी छात्र किए गए पुरस्कृत
Mon, 02 Feb 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
विश्व आर्द्रता दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में पेंटिंग दिखाते छात्र-छात्राएं।
अंबेडकरनगर। वन डिस्ट्रिक्ट वन वेटलैंड में चयनित अकबरपुर की भदौना झील पर सोमवार को विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपीएस इंटर कॉलेज के बच्चों के बीच फोटो ग्राफी, रंगाेली आदि की प्रतियोगिताएं कराई गई। अखिलेश, रीना गोस्वामी , शगुन एवं जहान्वी व तृप्ति तिवारी, रीना अव्वल रहे, जिन्हें पुरस्कृत किया गया।
उप प्रभागीय वन अधिकारी मुदित सिंह ने बताया कि वेटलैंड्स (आर्द्रभूमि) पारिस्थितिकी तंत्र का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो प्रकृति के गुर्दे के रूप में काम करते हैं। ये बाढ़ नियंत्रण, जल शुद्धिकरण, भूजल पुनर्भरण और जैव विविधता को बढ़ावा देकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं। क्षेत्रीय वन अधिकारी अकबरपुर नागेन्द्र कुमार ने वेटलैंड में पाए जाने वाले पक्षियों की पहचान व संरक्षण कार्यों और भविष्य की कार्ययोजना पर भी सारगर्भित चर्चा की। रेंजर जलालपुर स्नेह कुमार ने स्कूली बच्चों को अपने घर के आसपास पौधरोपण की नसीहत दी। इस दौरान शैलेश, शुभम सिंह, सत्यम श्रीवास्तव, सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण गुप्ता, प्रधान मौरापारा, रमेश कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।