फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The wedding procession was to go today, the dead body of a young man was found hanging from a tree

Ambedkar Nagar News: आज जानी थी बरात, पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sat, 11 Mar 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 11 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
The wedding procession was to go today, the dead body of a young man was found hanging from a tree
अढ़नपुर के मजरा सूबेदार का पूरा में शुक्रवार को युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन। -संवाद
भीटी (अंबेडकरनगर)। बरात जाने से एक दिन पहले शुक्रवार को थाना क्षेत्र के अढनपुर गांव के मजरा सूबेदार का पूरा निवासी युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला। इससे परिवार में चल रही विवाह की खुशियां पल भर में गम में बदल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अढनपुर गांव के मजरा सूबेदार पूरा गांव निवासी रतीपाल के घर में वैवाहिक कार्यक्रम जोरशोर से चल रहे थे। दरअसल उसके पुत्र चंद्रदीप (24) की बरात पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के काछा भिटौरा गांव में जानी थी। चंद्रदीप भी खुद ही विवाह की तैयारियों में जुटा हुआ था। गुरुवार को उसने दूल्हा बनने के दौरान पहने जाने वाली शेरवानी व अन्य सामग्रियों की खरीदारी की थी।
विज्ञापन

गुरुवार रात 12 बजे तक उसके घर में गीत आदि के कार्यक्रम हुए। उस समय भी चंद्रदीप घर पर मौजूद था। उसने परिवार व रिश्तेदारों के साथ खाना खाया। इसके बाद सोने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह अन्य लोग मौजूद थे लेकिन चंद्रदीप कहीं नजर नहीं आया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। काफी देर तक प्रयास के बाद भी जब सफलता नहीं मिली तो थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।
इस बीच दोपहर बाद लगभग तीन बजे गांव के बाहर स्थित बाग में आम के पेड़ से एक युवक का शव लटकने की जानकारी गांव वालों को मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। चंद्रदीप का शव पेड़ से लटक रहा था। बगल में चप्पल पड़ी हुई थी जबकि कुछ दूरी पर ही सीलबंद कीटनाशक दवा की शीशी पड़ी हुई थी।
गम में बदली खुशियां
रतीपाल के घर में शादी की खुशियां थीं। शनिवार को परिजन व रिश्तेदार बरात जाने की तैयारी कर रहे थे। रिश्तेदारों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए चंद्रदीप ने खुद ही व्यवस्था की थी। इस बीच शुक्रवार को जब उसका शव मिला तो खुशियां गम में बदल गईं। परिवार में रोना पीटना मच गया। माता पिता का रो रोकर बुरा होल हो गया। चार भाइयों में सबसे छोटे चंद्रदीप की बरात जाने की तैयारी में जुटे लोगों की आखें नम थीं। दो बड़ी बहनों का भी रो रोकर बुरा हाल था।


की जा रही छानबीन
युवक का शव बाग में लटका मिला है। पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अभी परिवार की तरफ से नई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। मामले में छानबीन की जा रही है। -पंडित त्रिपाठी, एसओ भीटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed