फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The weather turned kind, the clouds poured down joyfully

Ambedkar Nagar News: मौसम हुआ मेहरबान, झूमकर बरसे बादल

Sun, 19 Jul 2026 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
The weather turned kind, the clouds poured down joyfully
सम्मनपुर बाजार में बारिश के बाद जलभराव के बीच गुजरते राहगीर। संवाद
अंबेडकरनगर। लंबे इंतजार के बाद रविवार को अंबेडकरनगर में मूसलाधार बारिश हुई। कई घंटों तक हुई इस बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दी। खेतों में नई उम्मीदों की हरियाली बिखर गई, जिससे किसानों में खुशी का माहौल है। हालांकि, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जलभराव ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दीं।
विज्ञापन

जुलाई माह की शुरुआत से ही औसत से कम बारिश के कारण परेशानी बनी हुई थी। रविवार को भोर करीब चार बजे बारिश शुरू हुई और दोपहर तक लगातार बादल बरसे। अकबरपुर शहर में बारिश कभी तेज तो कभी धीमी गति से होती रही। इस सुहाने मौसम से लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। जलालपुर, टांडा, अकबरपुर और आलापुर के किसान धान की रोपाई और यूरिया छिड़काव के लिए खेतों में पहुंचे। अहिरौली, श्रवण क्षेत्र और आसपास के गांवों में भी खेतों में रौनक देखी गई। सुलेमपुर, इनामीपुर, सुरापुर के किसानों सुजीत, रमेश और कुलदीप ने बताया कि बारिश से धान की रोपाई का काम पूरा हो सकेगा। इससे सिंचाई पर आने वाले खर्च में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

जलभराव से बढ़ी मुश्किलें
शहर से लेकर गांव तक जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सड़कों पर भरे पानी और बदहाल निकासी व्यवस्था ने निकायों व ब्लॉकों की तैयारियों की पोल खोल दी। बस स्टैंड, अयोध्या मार्ग, टांडा मार्ग और बसखारी मार्ग पर सड़क के किनारों पर पानी भर गया। मुख्य मार्ग के किनारे पक्के न होने के कारण पैदल राहगीरों को निकलने में परेशानी हुई। यह स्थिति स्थानीय प्रशासन की कमजोर जल निकासी प्रबंधन को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की रोपाई में तेजी
जलालपुर के सेमरा निवासी किसानों धर्मराज और श्रीबल ने बताया कि रविवार की बारिश धान की खेती के लिए बहुत लाभकारी रही। अधिकांश खेतों में धान की नर्सरी पहले से तैयार थी, पर बारिश के अभाव में रोपाई प्रभावित हो रही थी। जिन किसानों के पास निजी सिंचाई के साधन थे, वे पहले ही रोपाई शुरू कर चुके थे। आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम किसान बारिश पर निर्भर थे। निजी सिंचाई पर लगभग 400 रुपये प्रति घंटे का खर्च आता था, जो अब बचेगा। खेतों में पानी भरने से रोपाई का काम आसान हो गया है।

इस सप्ताह अच्छी बारिश के आसार
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्र ने बताया कि इस सप्ताह अच्छी बारिश के आसार हैं। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। यह पूर्वानुमान किसानों और आम जनता के लिए राहत भरा है। अच्छी बारिश से कृषि गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed