फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The way for Jaunpur-Akbarpur highway widening is clear, instructions to remove encroachment

Ambedkar Nagar News: जौनपुर–अकबरपुर हाईवे चौड़ीकरण का रास्ता साफ, कब्जा हटाने के निर्देश

Sun, 07 Sep 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 07 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The way for Jaunpur-Akbarpur highway widening is clear, instructions to remove encroachment
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 135 ए के जौनपुर–अकबरपुर चार लेन चौड़ीकरण व बाईपास निर्माण परियोजना के लिए अब तक 85.57 प्रतिशत भूमि प्रतिकर का भुगतान प्रभावित भूस्वामियों को किया जा चुका है। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन लोगों को प्रतिकर मिल चुका है, वे पांच दिन के भीतर स्वेच्छा से भूमि का कब्जा खाली कर दें। निर्धारित अवधि के बाद कब्जा न हटाने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परियोजना में तहसील अकबरपुर के 15 और तहसील जलालपुर के 11 ग्रामों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है। जलालपुर क्षेत्र में 89.67% व अकबरपुर में 83.99% भुगतान पूर्ण हो चुका है। एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. सदानंद गुप्ता ने कहा कि कब्जा न हटाने पर बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित भूस्वामी की होगी। प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील की है ताकि यह महत्वपूर्ण परियोजना समय पर पूरी हो सके।
विज्ञापन


इन गांवों के लोग हुए प्रभावित
परियोजना में तहसील अकबरपुर के अरियौना, सिझौलिया, गोविन्दपुर गनेशपुर, मिर्जापुर कोडरा, मिर्जापुर, कसेरूआ, सिझौली, लोरपुर ताजन, मुबारकपुर मरैला, चंदनपुर, सिसानी, अखईपुर, कजरी नन्दापुर, सैदपुर भितरी, इस्माइलपुर गंज, बेलउवा बरियारपुर आ रहे हैं। वहीं तहसील जलालपुर के 11 गांव पटोहा, गानेपुर, खजुरी करौदी, हरिपालपुर, हाजीपुर, मालीपुर, ताहापुर, मंसूरपुर, टिकरी, रुकुनपुर, टिकमलपुर, बैरागल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed