फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The water level of the Saryu fell by 37 centimeters

Ambedkar Nagar News: सरयू का जलस्तर 37 सेंटीमीटर घटा

Sun, 13 Sep 2026 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
The water level of the Saryu fell by 37 centimeters
राजेसुल्तानपुर/विद्युतनगर। सरयू नदी के जलस्तर में तेजी से कमी आने लगी है। बीते 24 घंटे में नदी का जलस्तर 37 सेंटीमीटर घटकर 85.00 मीटर पहुंच गया। नदी अब खतरे के निशान से 56 सेंटीमीटर नीचे बह रही है।
विज्ञापन

जलस्तर घटने से निचले इलाकों में जमा पानी भी धीरे-धीरे कम होने लगा है, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। आलापुर क्षेत्र में जलस्तर घटने के साथ माझा क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। ग्रामीणों ने दवा का छिड़काव कराने की मांग की है। तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने बताया कि नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। राजस्व कर्मी निगरानी में लगे हैं और माझा क्षेत्र के गांवों में दवा का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन

टांडा क्षेत्र के उल्टहवा माझा, अवसानपुर, केवटला, डुहियां, महरीपुर माझा कला, माझा चिंतौरा, नैपुरा, सलोनाघाट और ढेलमऊ के ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी तरह घटता रहा तो जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे। हालांकि नदी किनारे बसे लोग अभी भी कटान की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बाढ़ खंड के जेई संजय ने बताया कि नदी का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। जल्द ही हालात सामान्य होने की उम्मीद है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed