फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The water level of the Sarayu has decreased, work begins to prevent erosion

Ambedkar Nagar News: सरयू का जलस्तर घटा, कटान से बचाव के लिए कार्य शुरू

Sun, 19 Jul 2026 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
The water level of the Sarayu has decreased, work begins to prevent erosion
इटौरा ढोलीपुर गांव के पूरब  मांझा क्षेत्र में नदी के किनारे कटान को दिखाता किसान। संवाद
राजेसुल्तानपुर। सरयू नदी का जलस्तर रविवार को आठ सेंटीमीटर कम हुआ है। इससे माझा क्षेत्र के किसानों को कटान से कुछ राहत मिली है। हालांकि, नदी के लगातार बदलते मिजाज के कारण प्रशासन और बाढ़ कार्य खंड की टीमें पूरी तरह सतर्क हैं। इटौरा ढोलीपुर के पास कटान रोकने के लिए कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन

बाढ़ कार्य खंड के अनुसार, रविवार को सरयू नदी का जलस्तर 83.23 मीटर से घटकर 83.15 मीटर पर पहुंच गया। जलस्तर में कमी आने से कटान की रफ्तार धीमी हुई है। किसान अभी भी पूरी तरह निश्चिंत नहीं हैं। उनका कहना है कि नदी का जलस्तर कभी भी बढ़ सकता है। इटौरा ढोलीपुर गांव के पूर्वी छोर पर कटान प्रभावित स्थल पर जेसीबी मशीन से समतलीकरण कराया जा रहा है। इसके बाद यहां बैंबू क्रेट लगाकर नदी की धारा को नियंत्रित करने का प्रयास होगा। बाढ़ कार्य खंड के जूनियर इंजीनियर फागू चौहान ने बताया कि जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है। कटान कम हुआ है और बैंबू क्रेट लगाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

कटान रोकने के नाम पर खानापूरी का आरोप
इटौरा ढोलीपुर निवासी तालुकदार सिंह ने कटान रोकने के नाम पर हुए कार्यों में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि उनके परिवार की करीब 200 बीघा कृषि भूमि सरयू की धारा में समा चुकी है। स्थायी बचाव के लिए प्रभावी कार्य नहीं हुए हैं। ग्रामीण राघवेंद्र का कहना है कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए कम्हरिया घाट पर पुल बनने के बाद नदी की धारा बदल गई है। उनका आरोप है कि पुल के पिलरों की स्थिति के कारण नदी का बहाव कम्हरिया की ओर मुड़ गया। इससे कटान पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ दर्जन गांवों पर पड़ रहा असर
सरयू के बढ़ते-घटते जलस्तर का असर करीब डेढ़ दर्जन गांवों पर पड़ रहा है। इनमें उल्टहवा माझा, माझा कला, माझा चिंतौरा, केवटला, नसरुल्लापुर, अवसानपुर, नैपुरा, सलोनाघाट, ढेलमऊ, फूलपुर और डुहिया शामिल हैं। प्रशासन इन सभी गांवों पर विशेष नजर रख रहा है। बाढ़ चौकियां सक्रिय होने से स्थिति पर नियंत्रण रखने में मदद मिल रही है। तटबंधों की निरंतर निगरानी से किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने की तैयारी है।

जलस्तर पर है पैनी नजर
प्रशासन की ओर से बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी गई हैं। तटबंधों की निगरानी लगातार की जा रही है। टांडा क्षेत्र में बाढ़ या कटान का तत्काल खतरा नहीं है। फिर भी विभाग की टीमें नदी के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। - धीरेंद्र कुमार, अवर अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed