फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The victim's family should be given jobs and financial aid

पीड़ित परिवार को नौकरी व आर्थिक सहायता दी जाए

Tue, 12 Jan 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
The victim's family should be given jobs and financial aid
अंबेडकरनगर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा व ब्राह्मण सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन कर मल्लूपुर मजगवां के पीड़ितों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता जल्द दिए जाने की मांग की। कहा गया कि पीड़ित परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने व सुरक्षा को देखते हुए शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग हत्याकांड के बाद से ही की जा रही है, लेकिन इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मल्लूपुर मजगवां निवासी अनिल मिश्र व सुरेंद्र मिश्र की हत्या ने समूचे जिले ही नहीं, बल्कि प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। सुरक्षा को देखते हुए पीड़ित परिवार को अविलंब शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग हत्याकांड के बाद से ही की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। पीड़ित परिवार को जल्द शस्त्र लाइसेंस दिया जाए। साथ ही 50-50 लाख रुपये की सहायता दोनों पीड़ित महिलाओं को दी जाए।
विज्ञापन

ब्राह्मण सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम तिवारी ने कहा कि दोनों पीड़ित परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन पूरा नहीं किया जा रहा है। चेतावनी दी यदि शीघ्र ही उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार, बालगोविंद, उत्तम मिश्र, प्रफुल्ल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed