फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The thieves ran away leaving the bike when the villagers ran

ग्रामीणों ने दौड़ाया तो बाइक छोड़कर भागे चोर

Mon, 12 Jul 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The thieves ran away leaving the bike when the villagers ran
जहांगीरगंज। किराने की दुकान में घुसे चोरों ने 20 हजार की नकदी व अन्य समान पर हाथ साफ कर दिया। दुकान मालिक व ग्रामीणों ने जब चोरी कर युवकों को पकड़ने की कोशिश की तो चोरी कर रहे युवक अपनी बाइक छोड़कर माल के साथ फरार हो गए। इस दौरान एक चोर को ग्रामीणों ने पहचान लिया। इस मामले में दुकान मालिक ने केस दर्ज करने को थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मामला राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत समडीह गांव का है। गांव निवासी सिमरीत निषाद ने गांव के बाहर अतरौलिया देवरिया मार्ग पर किराने की दुकान खोल रखी है। बीते शनिवार की रात करीब दस बजे दुकान बंद कर सिमरीत खाना खाने के लिए घर चला गया। इस बीच पहुंचे तीन युवक दुकान का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। चोर दुकान में सामानों को टटोल ही रहे थे कि दुकानदार वापस आ गया।
विज्ञापन

इस देख चोर नकदी व अन्य कीमती सामान लेकर भागने लगे। दुकानदार के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने चोरों का पीछा कर पकड़ने को दौड़ाया। चोर मौके पर ही बाइक छोड़ कर निकल भागे। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि चोरों द्वारा भागने के दौरान छोड़ी गई बाइक को दुकान मालिक ने थाने पहुंचाया है। वाहन नंबर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed