फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The thieves blew one million rupees from the grocery store

किराने की दुकान से चोरों ने उड़ाए दस लाख रुपये

Sun, 30 May 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
The thieves blew one million rupees from the grocery store
महरुआ। थाना क्षेत्र के गूगुरगंज चौराहा स्थित किराने की दुकान का शटर तोड़ चोरों ने दस लाख रुपए की नकदी चुरा ली। घटना की जानकारी रविवार सुबह उस समय हो सकी, जब आसपास के लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा। सूचना पर आनन फानन में पहुंचे दुकान मालिक ने मामले की जानकारी डायल 112 की टीम को दी। इससे पहले चोरों ने महरूआ दोस्तपुर मार्ग स्थित अंग्रेजी शराब के दुकान में चोरी का असफल प्रयास किया। सेल्समैन के पहुंचने पर चोरों को भागना पड़ा।
विज्ञापन

महरुआ थाना क्षेत्र अन्तर्गत हीड़ी पकरिया निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गूगुरगंज चौराहे पर उसकी किराने थोक और फुटकर की दुकान है। शनिवार करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया। रात में आए चोरों ने चैनल का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। वहां काउंटर में रखा करीब दस लाख रुपए नकद चोरी कर लिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी उन्हें रविवार सुबह हो सकी। दुकान के अंदर जाने पर देखा कि सभी सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। काउंटर चेक किया तो उसमें रखी करीब दस लाख रुपए नकदी गायब थी। पीड़ित के मुताबिक घटना से उसे करीब दस लाख रुपए की चपत लगी है। उधर, चोरों ने महरुआ दोस्तपुर मार्ग स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के शटर का ताला तोड़ चोरी का असफल प्रयास किया। उसी दौरान सेल्समैन श्रीराम खाना खाकर दुकान पर पहुंच गया, इससे चोरों को भागना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्समैन ने घटना की जानकारी तत्काल दुकान मालिक सत्यव्रत सिंह को दी है। दुकान मालिक ने थाने पहुंच तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। घटना से अन्य दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि थाने के नजदीक ही दोनों दुकानें स्थित है। इसके बावजूद चोरों ने घटना को अंजाम दे डाला। थाना अध्यक्ष शंभूनाथ ने बताया की अलग अलग तहरीर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed