फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The team kept searching for the branches touching the wire throughout the day

दिन भर तार में छू रहीं डालियां खोजती रही टीम

Fri, 17 Jun 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The team kept searching for the branches touching the wire throughout the day
अंबेडकरनगर। अशरफपुर बरवां उपकेंद्र के अशरफपुर बरवां फीडर से जुड़ी लगभग 10 हजार की आबादी शुक्रवार को पूरे दिन बिजली बहाल होने का इंतजार करती रह गई। विभागीय कर्मचारियों का कहना था कि विद्युत तार में कहीं पेड़ की डाल छूने के चलते आपूर्ति बहाल होने में दिक्कत हो रही है। सुबह करीब सात बजे बाधित हुई आपूर्ति को विद्युत विभाग की टीम 12 घंटे बाद तक तक बहाल नहीं कर सकी। पावर कॉर्पोरेशन की टीम पूरे दिन उस स्थान को ढूंढ़ती रही, जहां से आपूर्ति बहाल होने में समस्या उत्पन्न हो रही थी। उपकेंद्र के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से उपभोक्ताओं में नाराजगी का माहौल है।
विज्ञापन

नए उपकेंद्र अशरफपुर बरवां से विद्युत विभाग उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली नहीं दे पा रहा है। शासन ने भले ही ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली देने का वादा किया है, लेकिन उपकेंद्र इसे पूरा नहीं कर पा रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर अशरफपुर बरवां फीडर से जुड़ी लगभग 10 हजार की आबादी भीषण गर्मी में बिजली बहाल होने का इंतजार करती रही। सुबह करीब सात बजे आपूर्ति बाधित हुई। उपभोक्ताओं को लगा कि कुछ देर में बहाल हो जाएगी। परंतु ऐसा नहीं हो सका। दोपहर बाद तक जब बिजली नहीं आयी तो उपभोक्ताओं ने विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियों का फोन घनघनाना शुरू किया। काफी देर तक उपभोक्ताओं को यह जानकारी भी नहीं मुहैया हो पायी कि आखिर इतनी देर से आपूर्ति बाधित क्यों है। शिकायत अधिकारियों तक पहुंची तब जाकर पता चला कि विद्युत तार में किसी स्थान पर पेड़ की डाल छू रही है। इसके चलते आपूर्ति बहाल होने में दिक्कत हो रही है। अधिकारियों से हुई शिकायत के बाद उपकेंद्र से जुड़े कर्मचारियों को समस्या का समाधान कर आपूर्ति बहाल करने की सुध आयी है।
विज्ञापन

हालांकि पूरा दिन गुजर गया, लेकिन विद्युत विभाग की टीम यह नहीं पता कर सकी कि आखिर किस स्थान पर पेड़ की डाल विद्युत तार से छू रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभागीय कर्मचारी झूठ बोल रहे हैं। अक्सर आपूर्ति को बगैर किसी कारण के ही बाधित कर दिया जाता है, और इसे तकनीकी दिक्कत या फिर विद्युत तार में डाल छूने का हवाला दे दिया जाता है। उपभोक्ताओं का कहना था कि करीब एक पखवारे पहले ही प्रत्येक पांच-10 मिनट पर होने वाली कटौती को लेकर शिकायत दर्ज करायी गई थी। तब भी विभागीय कर्मचारियों ने कहा था कि तार में पेड़ की डाल छूने के चलते ऐसी समस्या हो रही है। जल्द ही इसका समाधान कर दिया जाएगा। परंतु विभागीय टीम अब तक कांबिंग अभियान चलाकर डालों की छटाई करने की जरूरत नहीं समझी। इसके चलते ही आए दिन उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द बहाल होगी आपूर्ति
विद्युत तार में पेड़ की डाल छूने की वजह से आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है। टीम लगाकर कांबिग करायी जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। -रामअचल गुप्त, अवर अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed