{"_id":"d09c97772603cf0a0af86b8af65ef314","slug":"the-tainted-school-will-not-be-test-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दागी विद्यालय नहीं बनेंगे परीक्षा केन्द्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दागी विद्यालय नहीं बनेंगे परीक्षा केन्द्र
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर नगर के शहजादपुर स्थित एक होटल में महाविद्यालय प्रबंधक एसोसियेशन द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचे कुलपति प्रो श्री जायसवाल ने प्रबंधकों व शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में जितना अधिक सुधार होगा, उतना ही सामाजिक स्तर ऊपर उठेगा।
विज्ञापन
लोगों के बीच भेदभाव, ऊंचनीच की मानसिकता भी खत्म होगी। उन्होंने विद्यालयों में बेहतर शिक्षा के माहौल के साथ साथ छात्र छात्राओं में आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने पर बल दिया। कहा कि आगामी दिनों में महाविद्यालीय परीक्षा आयोजित होने वाली हैं।
विज्ञापन
ऐसे में सभी प्रबंधकों को परीक्षा की सुचिता को ध्यान में रखते हुए पूर्ण योगदान देना होगा। कहा कि दागी विद्यालय किसी भी स्तर पर परीक्षा केन्द्र नहीं बनाए जाएंगे। शिक्षा के स्तर पर में सुुधार लाना उनका मुख्य ध्येय है। ऐसे में किसी प्रकार की लापरवाही किसी भी स्तर पर नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
इससे पूर्व प्रबंधक एसोसियेशन जिलाध्यक्ष की अगुवाई में प्रबंधकों ने कुलपति का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विश्वविद्यालय के दिशा निर्देशों का पूरी कड़ाई से पालन होगा। विश्वविद्यालय वाणिज्य विभाग के हनुमानप्रसाद पाण्डेय, विश्वविद्यालय प्रिसिंपल एसोसियेशन के अध्यक्ष डॉ विनोद पांडेय, कोर्ट मेंबर केके मिश्रा ने भी सम्बोधित किया।
इस मौके पर प्रबंधक एसोसियेशन जिला इकाई के संरक्षक गोपीनाथ वर्मा, महासचिव मलखान सिंह, रविन्दर सिंह, आदित्य त्रिपाठी, डॉ हरीश वर्मा व कमला प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे। बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कुलपति ने कहा कि आगामी परीक्षा में किसी भी कीमत पर दागी विद्यालय को परीक्षा केन्द्र नहीं बनाया जाएगा।