{"_id":"6001cfa28ebc3e340905a97f","slug":"the-sun-did-not-come-out-people-choked-by-the-frigid-cold-ambedkar-nagar-news-lko560036211","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं निकली धूप, गलनभरी ठंड से ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं निकली धूप, गलनभरी ठंड से ठिठुरे लोग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जिला मुख्यालय पर शुक्रवार सुबह छाया रहा घना कोहरा।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मौसम का रुख लगातार कड़ा होता जा रहा है। गुरुवार के सापेक्ष शुक्रवार को जनपदवासियों ने और ज्यादा गलन व ठंड महसूस की। दिन भर धूप नहीं निकली। इसके चलते आम लोगों को गलनभरी ठंड का सामना करना पड़ा। लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड से आम नागरिकों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। कोहरे की मार ने यातायात की रफ्तार को भी प्रभावित कर दिया है। किसानों को जहां अपनी दलहनी व तिलहनी फसलों को लेकर चिंता सता रही है, वहीं बाजारों में खरीददारों की आमद भी नहीं हो पा रही है। जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।
जिले में पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड हो रही है। आसमान में जहां बादल छाए रहने से धूप नहीं निकल रही है, वहीं कोहरे व गलन भरी ठंड ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार को सुबह एक बार फिर घना कोहरा पड़ा। इसके चलते करीब पूर्वाह्न तक चालकों को वाहनों की लाइट जलाकर सड़कों पर चलने के लिए विवश होना पड़ा। सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। इससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
पूरे दिन धूप न निकलने से आम दिनचर्या प्रभावित हुई। गलन भरी ठंड से लोग दिन भर ठिठुरते रहे। ठंड के कहर से दलहनी व तिलहनी फसल के किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि लगातार कोहरा पड़ रहा है और धूप भी नहीं निकल रही है। ऐसे में सरसों की फसलों में माहूं रोग का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड से आलू की फसल में पाला रोग का खतरा है। इससे किसानों को नुकसान हो सकता है। उधर, ठंड बढ़ने के बावजूद सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त अलाव न जलने के कारण आम नागरिकों को दिक्कतें हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से अविलंब सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की मांग की है।