Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The streets of the village will be illuminated by biogas

Ambedkar Nagar News: बायोगैस से रोशन होंगी गांव की गलियां

Sun, 22 Dec 2024 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 22 Dec 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
The streets of the village will be illuminated by biogas
सिसवां में बनकर तैयार हुआ बायोगैस प्लांट।
रणविजय यादव
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। बायोगैस से उत्पन्न बिजली से परिषदीय विद्यालय के साथ ही गांव की गलियां भी रोशन होंगी। पंचायत विभाग ने इसके लिए लखनऊ की आनंद बायो टेक कंपनी से अकबरपुर ब्लॉक के सिसवां गांव में 24 लाख रुपये की लागत से बायो गैस प्लांट का निर्माण पूरा करा लिया है। इस प्लांट से हर दिन पांच किलोवाट बिजली का उत्पादन हो सकेगा।
सिसवां गांव में संचालित गो-आश्रय स्थल में करीब 300 पशुओं को रखा गया है। इन पशु आश्रय स्थलों से निकलने वाले गोबर के प्रयोग से बायोगैस प्लांट स्थापना का निर्णय हुआ। वर्ष 2023 में यहां प्लांट की नींव डाली गई। एक वर्ष बाद बायोगैस की टंकी और गोबर मिक्सिंग प्लांट के निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। अब इससे बिजली का उत्पादन हो सकेगा। इससे बनने वाली बिजली से प्राथमिक विद्यालय सिसवा, पंचायत भवन के साथ ही गांव की गलियों को रोशन किया जा सकेगा। इच्छुक ग्रामीण भी बिजली का कनेक्शन ले सकेंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत को मिलेगा दोहरा लाभ
इस प्लांट के संचालन के साथ ही जहां ग्राम पंचायत को गोबर की समस्या से निजात मिल जाएगी। वहीं, इससे तैयार कंपोस्ट खाद की पैकिंग कर ग्राम पंचायत इसकी बिक्री कर दोहरा मुनाफा कमा सकेगी। वहीं, जैविक खेती का चलन बढ़ने के साथ ही किसानों को दूर-दराज से कंपोस्ट खाद लाने की मजबूर होना पड़ता है। इसी कारण लोग यूरिया समेत अन्य खाद का इस्तेमाल अपनी फसलों में करते हैं। जब गांव में ही कंपोस्ट खाद मिलने लगेगी तो जैविक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर ब्लॉक के सिसवा गांव में 24 लाख रुपये की लागत से बायोगैस प्लांट की स्थापना कराई गई है। इस प्लांट से हर दिन पांच किलोवाट बिजली का उत्पादन किया जा सकेगा। इसका प्रयोग प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन समेत अन्य स्थानों पर किया जा सकेगा। -वीरेंद्र कुमार वर्मा, जिला समन्वयक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed