फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The stairs of the water tank broke and fell in Tanda Tehsil premises

Ambedkar Nagar News: टांडा तहसील परिसर में टूटकर गिरी पानी टंकी की सीढ़ी

Thu, 22 Aug 2024 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
The stairs of the water tank broke and fell in Tanda Tehsil premises
टूटी पानी की टंकी की सीढ़ी।
टांडा (अंबेडकरनगर)। तहसील परिसर के अंदर बनी पानी की टंकी की सीढ़ी बृहस्पतिवार दोपहर बाद ऊपर से टूट कर गिर गई। गनीमत रहा कि कोई इसके मलबे की चपेट में नहीं आया। सीढ़ी गिरने के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। टंकी के बगल स्थित राजस्व संग्रह कार्यालय व रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी बाहर निकल गए।
विज्ञापन

पानी की टंकी निर्माण के बाद से ही जर्जर हो गयी थी। पहले उसमें से पानी रिसता था जिससे टंकी के गिरने की संभावना जताई जा रही थी। इसे लेकर समाचार पत्रों में खबर भी प्रकाशित हुई। तहसील प्रशासन ने भी इस बारे में कार्यदायी संस्था को पत्र भी भेजा, लेकिन इसे लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया। नतीजा यह रहा कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद अचानक सीढ़ी ऊपर से गिर गई। गनीमत रहा कि उस समय कोई उसके नीचे मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी। लोगों का कहना है कि सीढ़ी गिरने के बाद अब पानी की टंकी गिरने की संभावना बढ़ गई है। यदि ऐसा हुआ तो तहसील के भवन के अलावा आसपास के लोगों के मकान भी प्रभावित होंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed