{"_id":"67782463ffa2939c5402089a","slug":"the-spirits-of-young-entrepreneurs-will-take-flight-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-127203-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: युवा उद्यमियों के हौसलों को मिलेगी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: युवा उद्यमियों के हौसलों को मिलेगी उड़ान
Fri, 03 Jan 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्व रोजगार अपनाने के लिए संचालित अभियान से युवा उद्यमियों के हौसलों को नई उड़ान मिलेगी। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के तहत संचालित इस योजना में युवाओं को अपना स्व रोजगार शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में इस योजना से सात सौ युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक तीन महिलाओं सहित चार लोगों ने योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन किया है।
योजना के तहत सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 15 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 12.5 प्रतिशत, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व दिव्यांगों के लिए 10 प्रतिशत का अंशदान निर्धारित किया गया है। इस योजना का लाभ पाने के लिए वहीं लोग आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने पीएम स्वनिधि के अतिरिक्त प्रदेश व केंद्र की सरकार के द्वारा ऋण अथवा पूंजी उत्पादन का लाभ न लिया हों। इसमें कक्षा आठ पास लोग भी आवेदन कर सकते हैं।
सिलाई बुनाई तो किसी को कंप्यूटर सेंटर की दरकार
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास के तहत मिलने वाले ऋण से अपने हौसलों को पंख देने के लिए लोगों ने आवेदन शुरू कर दिए हैं। अब तक चार आवेदनों में तीन महिलाओं ने सिलाई सेंटर व कंप्यूटर सेंटर चलाने के लिए तो वहीं एक युवा ने फर्नीचर की दुकान संचालित करने के लिए ऋण पाने का आवेदन किया है।
विज्ञापन
नहीं चलेगी बैंकों की मनमानी
योजना के तहत लाभार्थियों को ऋण देने में बैंकों की मनमानी नहीं चलेगी। अधिकांश मामलों में बैंक में युवाओं के सिविल को लेकर आवेदन निरस्त कर दिए जाते हैं। बताया जाता था कि सिविल ठीक नहीं है। इस योजना के तहत आवेदनकर्ताओं को आवेदन करते समय ही अपनी सिविल की स्टेटस भी देखने को मिलेगा।