फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The SP five and BSP four seats Captured in block pramukh election

सपा पांच तो बसपा का चार सीटों पर कब्जा

Sun, 07 Feb 2016 10:00 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 07 Feb 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
अत्यंत रोचक हो गए ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने पांच सीटों पर परचम लहराया, जबकि बहुजन समाज पार्टी ने चार सीटों पर कब्जा कर सपा को कड़ी चुनौती दी है। जलालपुर विधानसभा क्षेत्र की दोनों सीटों पर बसपा ने जीत दर्ज करने की महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जलालपुर में बसपा, तो भीटी में सपा के ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया, जबकि अन्य सीटों पर मतदान के बाद परिणाम घोषित हुए। अकबरपुर, रामनगर व जहांगीरगंज में सपा प्रत्याशी तो कटेहरी में सपा समर्थित प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। भियांव, टांडा व बसखारी में बसपा प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख चुनाव में एक-एक नामांकन होने के कारण जलालपुर से बसपा प्रत्याशी सहेन्द्र वर्मा तथा भीटी से सपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। सात अन्य सीटों पर रविवार को भारी गहमागहमी के बीच पूर्वाह्न 11 बजे से मतदान की प्रक्रिया संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर शुरू हुई। निर्धारित समय 3 बजे से पहले ही सभी ब्लाकों में मतदान पूरा कर लिया गया। तीन बजे के बाद से मतों की गिनती का कार्य शुरू हुआ, तो सबसे पहला परिणाम रामनगर ब्लॉक से आया। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार रामनगर ब्लॉक प्रमुख पद पर सपा प्रत्याशी ने एकतरफा मुकाबले में प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा किया। यहां सपा की संगीता देवी व बसपा की इंद्रावती देवी मैदान में थीं। 115 बीडीसी सदस्यों में 114 ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में 1 मत निरस्त हुआ, जबकि सपा प्रत्याशी को 100 तथा बसपा प्रत्याशी को मात्र 13 मत ही मिले। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार भियांव से बसपा समर्थित संगीता यादव ने सपा प्रत्याशी कविता यादव को पराजित किया। कुल 104 बीडीसी सदस्य वाले ब्लॉक प्रमुख पद के लिए कुल 103 बीडीसी सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें बसपा समर्थित प्रत्याशी संगीता को 60, जबकि सपा की कविता यादव को 38 मत मिले। 5 मतपत्र निरस्त हुए।
विज्ञापन

टांडा प्रतिनिधि के अनुसार टांडा विकास खंड में कड़े मुकाबले में बसपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर सपा को तगड़ा झटका दिया है। यहां से पूर्व मंत्री व वरिष्ठ सपा नेता गोपीनाथ वर्मा की पत्नी लखपत्ती देवी व बसपा से प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. नजीब अहमद की पत्नी खुशनुमा चौधरी मैदान में थीं। 136 बीडीसी सदस्यों में कुल 130 ने मताधिकार का प्रयोग किया। आठ मत निरस्त हुए। बसपा प्रत्याशी खुशनुमा को 64, जबकि सपा प्रत्याशी लखपत्ती देवी को 58 मत मिले। ऐसे में खुशनुमा चौधरी ने 8 मतों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार सपा प्रत्याशी ने भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज की। 105 बीडीसी सदस्यों वाली इस सीट पर 103 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सपा के धर्मराज यादव को 76, जबकि बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण निषाद को महज 27 मत मिले। कटेहरी प्रतिनिधि के अनुसार सपा समर्थित अजय सिंह सिपाही ने 14 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। पहले सपा ने यहां से माफिया अजय सिंह की दादी कांती सिंह को टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने अजय के समर्थन में नाम वापस ले लिया था। सभी 108 बीडीसी सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। सपा समर्थित अजय सिंह सिपाही को 59 मत मिले, जबकि बसपा प्रत्याशी आनंद वर्मा को 45 मत ही मिल सके। 2 मत निरस्त घोषित किए गए, जबकि एक अन्य प्रत्याशी दीपराज वर्मा को 2 मत मिले।


बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार 101 सदस्यों वाली क्षेत्र पंचायत के लिए सभी ने मतदान किया। बसपा के बसंतलाल ने 53 मत पाकर अपनी प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी कमला देवी को पराजित किया, जिन्हें सिर्फ 39 मत मिले। यहां 9 मत निरस्त हुए। अकबरपुर में बसपा प्रत्याशी रेखा देवी को सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने पराजित किया। सुनीता को 72 जबकि रेखा को 71 मत मिले। बीजेपी प्रत्याशी रामकिशोर को 1 मत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed