फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The snake bitten four people

खेत में काम के दौरान चार ग्रामीण सर्पदंश के शिकार

Sat, 15 Apr 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 15 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
The snake bitten four people
सांप - फोटो : symbolic

तापमान बढ़ने के साथ ही सर्पदंश की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। 24 घंटे के भीतर विभिन्न थाना क्षेत्रों में चार लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगतपुर गांव निवासी विक्रम प्रताप (50) पुत्र बृजलाल को शुक्रवार देर शाम उस समय सांप ने डस लिया जब वह खेत से घर जा रहा था। झाड़फूंक के चक्कर में पड़ने के चलते उसकी तबियत और बिगड़ गई।
विज्ञापन


गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अलीगंज थाना अंतर्गत दौलतपुर गांव निवासी मोहम्मद सईम (55) पुत्र मुश्ताक शनिवार भोर में खलिहान में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी रणजीत (32) शुक्रवार देर शाम खेत में काम कर रहा था। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


इनके अलावा टांडा थाना अंतर्गत इस्माइलपुर गांव निवासी बृजेश (28) पुत्र लालबहादुर को शनिवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed