{"_id":"69f4d993b493a0732704ef11","slug":"the-shiva-temple-will-be-renovated-145-crore-received-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-155494-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शिव मंदिर का होगा कायाकल्प, मिले 1.45 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शिव मंदिर का होगा कायाकल्प, मिले 1.45 करोड़
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पंचायत इल्तिफातगंज के सरयू नदी के किनारे स्थित शिव मंदिर का कायाकल्प किया जाएगा। सरकार की वंदन योजना के तहत इस पर 1.45 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर पंचायत को इसके लिए बजट भी मिल गया है।
यह मंदिर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 सलारगढ़ में स्थित है। करीब 150 साल पहले कस्बे के वैश्य समाज के लोगों ने इसका निर्माण कराया था। समय के साथ मंदिर जीर्ण-शीर्ण स्थिति में पहुंच गया था। मौजूदा समय में मंदिर की दशा खराब हो गई थी। इसके कायाकल्प के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार मुद्दा उठाया लेकिन कायाकल्प नहीं हो पा रहा था। नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में कई चर्चा हो चुकी थी, जिसके बाद बीते माह इसके कायाकल्प की कार्ययोजना भेजी गई थी।
इसे स्वीकृति मिलने के साथ ही 1.45 करोड़ का बजट भी प्राप्त हो गया है। अब यहां पर लोगों के बैठने के लिए बेंच, बाउंड्रीवॉल, स्नान के लिए पक्का घाट, इंटरलॉकिंग व टाइल्स के साथ प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइट लगाई जाएगी। नगर पंचायत के ईओ अजीत कुमार बागी ने बताया कि बजट मिल गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।