फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The second dose will be given to 15 Corona warriors

कोरोना योद्धाओं को 15 को दी जाएगी दूसरी डोज

Mon, 18 Jan 2021 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
The second dose will be given to 15 Corona warriors
अंबेडकरनगर। पहले चरण में जिन 231 कोरोना योद्धाओं को टीका लगा था, उन्हें आगामी 15 फरवरी को दूसरी डोज दी जाएगी। इसके लिए उन्हें दिए गए वैक्सीनेशन कार्ड पर 15 फरवरी की तारीख अंकित कर दी गई है। शनिवार को चले महा अभियान में 231 कोरोना योद्धाओं को चार सरकारी अस्पतालों में टीका लगाया गया था। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 16 जनवरी को जिन कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया है, उन्हें अब आगामी 15 फरवरी को दूसरी डोज दी जाएगी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी उन्हें जो वैक्सीनेशन कार्ड दिया गया है, उसमें 15 फरवरी की तारीख अंकित कर दी गई है। बताया कि पहली डोज देने के लिए संबंधित कोरोना योद्धाओं को मैसेज भेजा गया था। दूसरी डोज देने के लिए मैसेज भेजा जाना है या नहीं, इस संबंध में शासन से किसी भी प्रकार का दिशा निर्देश नहीं आया है। वैसे भी वैक्सीनेशन कार्ड पर 15 फरवरी की तारीख अंकित कर उन्हें जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed