{"_id":"ddb185c7468492d2f6d29901e3810999","slug":"the-results-declare-after-the-three-time-counting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बार की मतगणना में हुआ फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बार की मतगणना में हुआ फैसला
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव का फैसला तीन बार मतगणना के बाद हुआ। यहां मुख्य मुकाबला सपा की सुनीता व बसपा की रेखा के बीच था। मतदान के बाद मतगणना हुई, तो जो परिणाम सामने आया, उसमें बसपा की रेखा को जीत मिली। सपा ने मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जाहिर करते हुए पुनर्मतगणना किए जाने की मांग की।
प्रशासन ने मांग को स्वीकार करते हुए फिर से मतगणना कराई, तो इस बार सपा को एक मत से जीत हासिल हुई। इस बार बसपा ने इसका विरोध जताया और फिर से मतगणना कराए जाने पर अड़ गए। काफी देर तक चले हंगामे के बीच प्रशासन ने बसपा प्रत्याशी की पुनर्मतगणना की मांग को स्वीकार कर लिया। इस बार डीएम विवेक ने अपनी निगरानी में मतगणना कराई। अंत में एक बार फिर से सपा की सुनीता को 1 मत से जीत की घोषणा हुई। अंतिम मतगणना में सपा की सुनीता को 72, जबकि बसपा की रेखा को 71 वोट मिले।