फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The registrar in charge of the registry office, attached to the headquarters, was punished

Ambedkar Nagar News: रजिस्ट्री दफ्तर के प्रभारी निबंधक पर गाज, मुख्यालय से संबद्ध

Mon, 09 Oct 2023 10:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 09 Oct 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
The registrar in charge of the registry office, attached to the headquarters, was punished
दूसरे कर्मचारी को भी हटाने की तैयारी
विज्ञापन

-एक करोड़ की भूमि का हो गया था एक लाख में एग्रीमेंट
तीन आरोपियों व अज्ञात निबंधन कर्मियों पर दर्ज है केस
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। करोड़ों की भूमि का धोखाधड़ी कर महज एक लाख रुपये में युवक से एग्रीमेंट करा लेने के मामले में भीटी रजिस्ट्री कार्यालय के प्रभारी उपनिबंधक को तत्काल प्रभाव से सोमवार को हटा दिया गया। डीएम के कड़े रुख पर सहायक महानिरीक्षक ने इस बीच वहां तैनात दूसरे कर्मचारी को प्रभारी उपनिबंधक की जिम्मेदारी तो सौंप दी लेकिन उसे भी यहां से हटाने के लिए महानिरीक्षक को पत्र भेज दिया है। इस बीच मामले में नामजद किए गए मुख्य आरोपी की लोकेशन लखनऊ में मिलने के बाद पुलिस छापा मारने के लिए रवाना हाे गई।
अहिरौली थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी कुसुम देवी ने बीते शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम से मिलकर बताया था कि उनके बेटे के नाम दर्ज बेशकीमती भूमि को गांव के ही अरविंद सिंह ने धोखे से अपने नाम एग्रीमेंट करा लिया। बदले में सिर्फ एक लाख रुपये दिए। डीएम के निर्देश पर मामले में अरविंद व दो गवाहों के खिलाफ नामजद तथा रजिस्ट्री दफ्तर के अज्ञात कर्मियों पर अहिरौली थाने में केस दर्ज हो गया। इस समाचार को सिर्फ अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

इस बीच रविवार के अवकाश के बाद डीएम अविनाश कुमार सिंह ने सोमवार सुबह सहायक महानिरीक्षक निबंधन अविनाश पांडेय को कलेक्ट्रेट बुलाया। उनसे कहा कि पुलिस तो अपनी वैधानिक कार्रवाई करेगी ही, इस मामले में प्रथम दृष्टया भीटी रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मियों की लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई भी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सहायक महानिरीक्षक ने भीटी तहसील क्षेत्र के प्रभारी निबंधक यतींद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से वहां से हटाकर जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय अस्थाई तौर पर संबद्ध कर दिया। वह वहां कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात थे।
इसके साथ ही दूसरे कनिष्ठ सहायक उमेश कुमार को तात्कालिक तौर पर निबंधक का प्रभार सौंप दिया गया है। सहायक महानिरीक्षक ने बताया कि दोनों कर्मचारियों को भीटी से विधिवत हटाने के लिए महानिरीक्षक लखनऊ को पत्र भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई वहां से होगी।


लखनऊ में मिली लोकेशन
भूमि एग्रीमेंट मामले के मुख्य आरोपी महमदपुर निवासी अरविंद सिंह की लोकेशन पुलिस को लखनऊ में मिली है। पुलिस की एक टीम गिरफ्तारी के लिए लखनऊ रवाना हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए मुख्य आरोपी अरविंद लखनऊ फरार हो गया है। इलेक्टॉनिक सर्विलांस के जरिए पुलिस को उसकी लोकेशन के बारे में जानकारी हुई है। माना जा रहा है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed