फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The protest of dismissed contract workers continued on the second day as well

Ambedkar Nagar News: बर्खास्त संविदा कर्मियों का दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन रहा जारी

Thu, 01 May 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 01 May 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
The protest of dismissed contract workers continued on the second day as well
अधीक्षण अ​भिंयता कार्यालय के बाहर धरना देते बर्खास्त बिजलीकर्मी।
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश पाॅवर काॅरपोरेशन लिमिटेड के निर्देश पर बिजली विभाग में कार्यरत 385 संविदा कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी यूपीपीसीएल निविदा-संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले बर्खास्त कर्मचारियोंं ने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि हर दिन निकाले गए कर्मियों की सूची बदली जा रही है। यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक सभी को वापस नौकरी पर नहीं रखा जाएगा। तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। डिप्टी सीएम केशव मौर्य के कार्यक्रम में जाकर उनको ज्ञापन सौंपने तैयारी भी थी, तभी पुलिस ने सभी को रोक लिया। इसके बाद अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई। इस दौरान राजेश वर्मा, दुर्गेश तिवारी, राकेश कुमार, सतीश कुमार, राहुल यादव, दिनेश कुमार समेत बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद रहे। अधीक्षण अभिंयता राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रदर्शन की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन


बॉक्स



शहर से गांवों तक कई घंटे गुल रही बिजली



अंबेडकरनगर। संविदा लाइनमैनोंं की छंटनी के बाद बृहस्पतिवार को शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। अकबरपुर के बैरमपुर बरवा बिजली घर से शहर के एक दर्जन मोहल्ले और 50 गांव को बिजली आपूर्ति दी जाती है। बृहस्पतिवार सुबह 10.30 बजे बिजलीघर पर फाॅल्ट आने से आपूर्ति बाधित हो गई। दोपहर एक बजे के करीब आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके बाद ट्रिपिंग का दौरान जारी रहा। अपराह्न चार बजे आपूर्ति दोबारा बाधित हो गई। बिजलीकर्मियोंं की कमी के चलते जिला मुख्यालय समेत जलालपुर, आलापुर, टांडा में कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारियो का शोषण न रूका तो होगा आंदोलन



अंबेडकरनगर। बिजली विभाग से बर्खास्त निविदा/संविदा कर्मचारियों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी उतर आई है। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि निजीकरण व निविदा कर्मियों के छंटनी का फैसला तत्काल वापस नहीं लिया गया तो कार्यकर्ताओं संग पदाधिकारी सड़क पर उतर आएंगे। कहा एक साथ इतने लोगोंं का रोजगार छीनना केवल वर्तमान सरकारी ही कर सकती है। प्रबंधन समिति को आंदोलनरत कर्मचारियों से तत्काल वार्ता करनी चाहिए, जबकि जिम्मेदार लोग वार्ता के बजाय हर दिन नई सूची तैयार करने में जुटे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed