फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The procession of the coffin took place in the midst of Nauhakhwani

Ambedkar Nagar News: नौहाख्वानी के बीच जगह-जगह निकला ताबूत का जुलूस

Thu, 13 Apr 2023 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
The procession of the coffin took place in the midst of Nauhakhwani
अंबेडकरनगर। शियों के पहले इमाम हजरत अली अलैह की शहादत पर बृहस्पतिवार को अकबरपुर नगर समेत अन्य क्षेत्रों में ताबूत का जुलूस निकला। अंजुमन सदस्यों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की। उलमा ने हजरत अली के जीवन पर प्रकाश डालकर लोगों से उनके बताए रास्तों पर चलते हुए इंसानियत का पैगाम देने की अपील की। जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध भी सभी क्षेत्रों में रहे।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर में अंजुमन अकबरिया रजिस्टर्ड के तत्वावधान में शिया जामा मस्जिद से ताबूत का जुलूस निकला। पेवाड़ा, कुंजगली होते हुए अकबरपुर अयोध्या मार्ग स्थित रौजा ए फात्मैन पहुंचकर संपन्न हुआ। रजा अनवर ने अपने साथियों के साथ नौहा पढ़कर माहौल को भावुक कर दिया। मौलाना मोहम्मद अब्बास ने मजलिस में कहा कि हजरत अली ने सदैव इंसानियत का संदेेश दिया। हम सभी की जिम्मेदारी है कि उनके बताए आदर्शों पर चलकर समाज व देश के विकास में सहयोग करें।
विज्ञापन

मौलाना अब्बास ने हजरत अली की शहादत पर प्रकाश डालकर माहौल को भावुक कर दिया। इस दौरान आरिफ अनवर, मेहदी रजा, रेहान जैदी, इम्तियाज हुसैन, अली अस्करी नक़वी, दानिश अख्तर तकवी, अब्बास मेहदी आदि मौजूद रहे। अब्दुल्लाहपुर में अंजुमन हैदरिया के तत्वावधान में इमामबाड़े से ताबूत का जुलूस निकला। यहां भी अंजुमन सदस्यों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की। मीसम अली ने विशेष अंदाज में नौहा पढ़कर माहौल को भावपूर्ण किया। बाद में जुलूस इमामबाग स्थित रौजे पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान रजी रिजवी, जफरुल हसन, साबिर अली, कासिम अली, नाजिम अली, जामिन अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर के जफराबाद स्थित इमामबाड़े से निकले ताबूत जुलूस में आधा दर्जन से अधिक अंजुमन के सदस्यों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की। सिकंदरपुर में पुराने इमामबाड़े से निकला ताबूत का जुलूस कर्बला पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान शादाब जैदी, जफर जैदी, मसरूर आलम आदि मौजूद रहे। इसके अलावा टांडा, बसखारी, हजपुरा, कजपुरा, रसूलपुर, मछली गांव, लोरपुर, सिझौली, दहियावर, अरसावां समेत अन्य क्षेत्रों में भी ताबूत का जुलूस निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed