फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The princes staged a dharna at the main gate of the block office

बीडीओ से नाराज प्रधानों ने कार्यालय गेट में ताला जड़ किया प्रदर्शन

Sat, 28 Aug 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
The princes staged a dharna at the main gate of the block office
अंबेडकरनगर के टांडा में जिपं अध्यक्ष साधू वर्मा को ज्ञापन देते ग्राम प्रधान। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
टांडा/विद्युतनगर। बीडीओ के रवैये से नाराज ग्राम प्रधानों ने शनिवार को ब्लॉक कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरना दिया। प्रधानों के आक्रोश को देखते हुए एसडीएम व सीओ भारी पुलिस बल के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीडीओ से दूरभाष पर वार्ता की। इसके बाद ग्राम प्रधानों का ज्ञापन लेकर और बीडीओ के विरुद्घ कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर उनका धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

टांडा में तैनात बीडीओ सविता सिंह के रवैये को लेकर तमाम ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल रखा है। प्रधानों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा व राज्य वित्त के कार्यों में अनावश्यक अड़ंगेबाजी की जा रही है। प्रधानों ने कई तरह के गंभीर आरोप भी लगाते हुए कहा कि जानबूझकर प्रधानों को परेशान किया जा रहा है। विकास कार्यों में बीडीओ के रवैये से लगातार व्यवधान बना हुआ है। प्रशासन को इस बारे में अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद बीडीओ की मनमानी पर असर नहीं पड़ा। इससे नाराज होकर तमाम ग्राम पंचायतों के प्रधान शनिवार को एकजुट होकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गए और मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बीडीओ के विरुद्घ नारेबाजी कर रहे ग्राम प्रधानों ने कहा कि बीडीओ का रवैया अत्यंत आपत्तिजनक है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने व हंगामे की खबर मिलते ही एसडीएम अभिषेक पाठक व सीओ संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्राम प्रधानों केे समझाया। इसके बाद प्रधानों ने एसडीएम अभिषेक पाठक को ज्ञापन देकर खंड विकास अधिकारी को हटाने की मांग की। कुछ देर बाद खंड विकास अधिकारी ब्लॉक के दूसरे गेट से अपने कार्यालय पहुंच गईं तो प्रधानों का गुस्सा फिर भड़क गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानों ने कहा कि अधिकारी गुमराह कर रहे हैं। इसलिए जब तक खंड विकास अधिकारी का स्थानांतरण नहीं हो जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। प्रधानों के आक्रोश को देखते हुए बीडीओ सविता सिंह बाद में ब्लॉक से चली गईं। इसके बाद भी प्रधानों का आक्रोश शांत नहीं हुआ। तब जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा जिला मुख्यालय से टांडा पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधानों से सीडीओ की वार्ता कराई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्राम प्रधानों का ज्ञापन लेते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि बीडीओ के विरुद्घ कार्रवाई कराई जाएगी। इसके बाद ग्राम प्रधानों का आक्रोश शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed