{"_id":"68c46bc2d655b37e9f051264","slug":"the-power-station-was-cordoned-off-in-protest-against-unannounced-power-cuts-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-141892-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अघोषित कटौती के विरोध में किया विद्युत केंद्र का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अघोषित कटौती के विरोध में किया विद्युत केंद्र का घेराव
Sat, 13 Sep 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। बेलऊआ पावर हाउस से जुड़े दर्जनों गांवों में अघोषित विद्युत कटौती से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी नेता सिद्धार्थ मिश्रा के नेतृत्व में बिजली केंद्र का घेराव किया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि धौरुआ, सलाहपुर, सिकंदरपुर, नेमपुर और दरियापुर समेत कई गांवों में लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है। विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा नेता सिद्धार्थ मिश्रा ने समर्थकों संग हनुमान चालीसा का पाठ किया और फीडर पर ही हवन कर अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि की कामना की। सपा नेता ने बिजली मंत्री और उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने तीन दिन के भीतर बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त न होने पर बड़े पैमाने पर आमरण अनशन करने की चेतावनी दी। अचानक हुए इस घेराव से विद्युत केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अधिकारियों को ग्रामीणों के सवालों का सामना करना पड़ा। इस दौरान मनोज तिवारी, सचिन आजाद, रोहित दूबे, अंकुर सिंह, अंशुल यादव, अभिषेक मिश्रा, विकास तिवारी, घनश्याम मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।