फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The players' enthusiasm was evident in the trials, with 17 players selected

Ambedkar Nagar News: ट्रायल में दिखा खिलाड़ियों का जज्बा, चुने गए 17 खिलाड़ी

Sat, 27 Sep 2025 09:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 27 Sep 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
The players' enthusiasm was evident in the trials, with 17 players selected
एकलव्य स्टेडियम में ट्रायल के दौरान दौड़ लगाते ​खिलाड़ी।
अंबेडकरनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेशीय सीनियर पुरुष व महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तहत चयन ट्रायल का आयोजन राजकीय एकलव्य स्टेडियम अकबरपुर में शुक्रवार को किया गया। विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 17 खिलाड़ियों का चयन शनिवार को होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताओं में मोहम्मद आजम ने अपनी रफ्तार से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उन्होंने 100 मीटर और 200 मीटर रेस दोनों में बाजी मारी। 400 मीटर में सत्यम ने लय पकड़ी। वहीं 800 मीटर में रामविशाल ने रफ्तार दिखाई। 1500 मीटर की चुनौतीपूर्ण दौड़ पवन कुमार के नाम रही। भाला फेंक में विपुल मौर्य, लंबी कूद में नीरज और हैमर थ्रो व गोला फेंक में ऋषभ यादव ने अपने दमखम से चयन हासिल किया। 400 मीटर हर्डल व ऊंची कूद में आबिद अकरम ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

महिला खिलाड़ियों ने भी ट्रायल में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। 100 मीटर में साक्षी पाल, 200 मीटर में अंजलि और 400 मीटर में गायत्री ने ट्रैक पर अपनी रफ्तार दिखाई। 800 मीटर में रेनू प्रजापति और 1500 मीटर में मोहिनी ने बढ़त बनाए रखी। वहीं, गोला फेंक और हैमर थ्रो दोनों वर्गों में स्वाति उपाध्याय ने अपना दमखम साबित कर चयन सुनिश्चित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





मंडल स्तरीय ट्रायल अयोध्या में शनिवार को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। जिले से चयनित खिलाड़ी सुबह ही रवाना होंगे। उम्मीद है कि वे मंडल स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेंगे। - शीला भट्टाचार्य, जिला क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed