फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The per capita income in the district reached Rs 1.20 lakh

Ambedkar Nagar News: जिले में 1.20 लाख रुपये हुई प्रति व्यक्ति आय

Thu, 19 Mar 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 19 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The per capita income in the district reached Rs 1.20 lakh
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित नवनिर्माण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय व विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद की मौजूदगी में केंद्र सरकार के 11 वर्ष व राज्य सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि विकास कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन से जिले में प्रति व्यक्ति आय लगभग 1.20 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है। जबकि चार लाख से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। इस मौके पर कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


बताया गया कि जिले में 12 हजार स्वयं सहायता समूह गठित किए जा चुके हैं। 63 हजार से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया गया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, पीएम स्वनिधि, सूर्य घर योजना, वृद्धा पेंशन, स्वरोजगार योजनाओं सहित कई योजनाओं से लाभान्वित पात्र लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्वीकृति पत्र देकर कर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर एमएलसी डॉ. पांडेय ने कहा कि प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और सुशासन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। वहीं विधायक धर्मराज निषाद ने कहा कि सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे समावेशी विकास को गति मिली है।

सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि पिछले 9 वर्षों में जनपद में अवस्थापना, कृषि, उद्योग व सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्रों में व्यापक प्रगति हुई है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से जनपद की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है जिससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है।

इस मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर में लगी विकास प्रदर्शनी में श्रम, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, समाज कल्याण आदि द्वारा संचालित योजनाओं के स्टॉल लगाए गए। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने स्टॉलों का अवलोकन कर संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। बताया गया कि बेवाना और जलालपुर में औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं जिससे रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed