फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The pagoda started decorating for the worship of Shiva

शिव की आराधना को लेकर सजने लगे शिवालय

Mon, 28 Feb 2022 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
The pagoda started decorating for the worship of Shiva
अंबेडकरनगर। भगवान शिव की आराधना के रूप में मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों में सफाई व रंग रोगन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसके साथ ही जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में पर्व से संबंधित सामग्रियों की खरीदारी तेज हो गई है।
विज्ञापन

एक मार्च को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिले में अभी से उल्लास दिखने लगा है। शिव मंदिरों में रंग रोगन, सफाई व साज सजावट का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शिव मंदिरों में पूजन-अर्चन को लेकर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए जिम्मेदरों द्वारा जरूरी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर स्थित गायत्री मंदिर, पंडाटोला स्थित शिवालय, बस स्टेशन स्थित शिव मंदिर, कलेक्ट्रेट के निकट स्थित शिव मंदिर, शिवबाबा समेत आलापुर, जलालपुर, भीटी व टांडा तहसील क्षेत्र स्थित शिव मंदिरों की सफाई, रंग रोगन व साज सजावट का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं की ओर से शिव मंदिर में पहुंचकर न सिर्फ विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी, बल्कि जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवर्षि ज्योति संस्थान के आचार्य पंडित शारंगधर त्रिपाठी ने बताया कि पर्व के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद शिव मंदिर में या फिर घर पर ही भगवान शिव व माता पार्वती को अक्षत पान, बेल पत्र, सुपारी, रोली, मोली, चंदन, लौंग, इलायची दूध दही, शहद, घी धतूरा, कमल गत्ता व फल चढ़ाए जाएंगे। इसी दिन मृत्युंजय मंत्र का जाप करने के साथ ही रुद्राभिषेक व दुग्धाभिषेक किया जाएगा। उधर, पर्व को लेकर बाजारों में पर्व संबंधित सामग्रियों की दुकानें जगह-जगह सज गईं। इनकी खरीददारी के लिए लोगों का संबंधित बाजारों में पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया।
,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed